फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to make bundelkhand as tourist hub

टूरिस्ट हब बनेगा बुंदेलखंड: महेश शर्मा

Sun, 07 Aug 2016 04:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Sun, 07 Aug 2016 04:48 AM IST
विज्ञापन
Govt to make bundelkhand as tourist hub
केंद्रीय मंत्री महेश्‍ा शर्मा

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार बुंदेलखंड को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने को लेकर गंभीर है। पर्यटन मंत्रालय झांसी की रानी पर आधारित लाइट एंड लेजर शो तैयार करा रहा है, वहीं झांसी, दतिया व ओरछा को जोड़कर प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगेंगे। शनिवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने झांसी आए केंद्रीय पर्यटन ने अमर उजाला से हुई खास बातचीत में कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र के पर्यटन को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं मिल पाई है। लेकिन, अब इसे पर्यटन हब बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को पूरे देश में जाना जाता है। झांसी के पर्यटन को रानी की थीम से जोड़ने की योजना है। इसके लिए पर्यटन मंत्रालय लाइट एंड लेजर शो तैयार कर रहा है, जिसका प्रदर्शन रानी के किले के आसपास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पर्यटकों का ध्यान इस ओर खींचने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके अलावा झांसी व आसपास के धार्मिक स्थल दतिया व ओरछा को जोड़कर धार्मिक पर्यटन प्रोजेक्ट भी बनाया जा रहा है। इसमें वह स्थान भी शामिल किए जाएंगे, जिनकी ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बाद भी अलग पहचान नहीं बन पाई है। 

देश भक्तों की धरा पर पहुंचेंगे मंत्री

Govt to make bundelkhand as tourist hub
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा - फोटो : file photo

साथ ही रानी की गौरव गाथा पर आधारित टूरिस्ट सर्किट भी जल्द ही धरातल पर उतरेगा। उन्होंने बताया कि पर्यटन मंत्रालय देश में तीन धार्मिक टूरिस्ट सर्किट विकसित करने पर काम कर रहा है। महाभारत सर्किट व बुद्ध सर्किट पर डेढ़-डेढ़ सौ करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। जबकि, रामायण सर्किट में बुंदेलखंड के चित्रकूट को शामिल किया गया है।

इस पर दो सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बुंदेलखंड देश का बड़ा टूरिस्ट हब बनेगा, इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। डा. महेश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार पेट्रिओटिक टूरिज्म को भी बढ़ावा दे रही है।

इसके तहत देश के 200 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जो देश भक्ति के नाम से जाने जाते हैं। योजना के तहत केंद्र सरकार के सभी मंत्री उक्त में से कम से कम दो जगहों पर जाएंगे। वहां का भ्रमण कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर इन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed