फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to induct Howitzer fulfilling demands of Indian Army

भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होगी होवित्जर तोप

Thu, 17 Nov 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
Govt to induct Howitzer fulfilling demands of Indian Army
होवित्जर - फोटो : Getty Images

भारतीय सेना के बेड़े में जल्द होवित्जर तोपें शामिल की जा सकती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार भारतीय सेना को अगले वर्ष 155 मिमी होवित्जर तोपे मिल सकती हैं। सेना करीब एक दशक से 155mm और 39 कैलिबर वाले बेहद हल्के होवित्जर तोपों की मांग कर रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सेना के तोपखानों के आधुनिकीकरण की योजनाओं पर बोफोर्स घोटाले के कारण प्रगति थम गयी थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी ने 145 अमेरिका निर्मित बेहद हल्के M-777 होवित्जर तोपों की खरीद को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो सीधे भारत और अमेरिका की सरकारों के बीच 5 हजार करोड़ रुपए की इस डील में 30 पर्सेंट का ऑफसेट क्लॉज रखा गया है। यानी भारतीय कंपनियों को भी इस डील के तहत काम करने का मौका मिलेगा। डील पर अगले दो या तीन हफ्ते में साइन होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएई सिस्टम्स के पास है बोफोर्स का मालिकाना हक

Govt to induct Howitzer fulfilling demands of Indian Army
होवित्जर - फोटो : Getty Images

एक सूत्र ने बताया, ' अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की ओर से भारत को दिया गया लेटर ऑफ ऑफर और एसेप्टेंस फिलहाल 20 नवंबर तक वैध है।' उल्लेखनीय है कि M-777 को बनाने वाली कंपनी बीएई सिस्टम्स है।

बीएई सिस्टम्स के पास ही फिलहाल स्वीडिश कंपनी बोफोर्स का मालिकाना हक है। उधर, भारत ने भी ऑरिजनल बोफोर्स तोप को इलेक्ट्रॉनिक तौर पर अपग्रेड करके बेहतर वर्जन तैयार किया और उसे 'धनुष' नाम दिया। इसका ट्रायल फिलहाल फाइनल स्टेज में है, जिसके बाद इसे सेना में शामिल कर लिया जाएगा।

बीएई सिस्टम कंपनी 145 M-777 होवित्जर तोपों में से 120 को भारत मेंही असेंबल और तैयार करेगी। उसने भारतीय कंपनी महिंद्रा को अपना बिजनस पार्टनर चुना है। कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत होने के छह महीने के भीतर पहले दो होवित्जर तोपों की डिलिवरी होगी। बाद में हर महीने दो तोप की डिलिवरी होगी। M-777 तोपों को सेना की नई टुकड़ी 17 माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed