{"_id":"62de8fe4f0cf7d4264530ff9","slug":"govt-says-dgca-conducts-spot-checks-on-48-spicejet-aircraft-finds-no-major-safety-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha: 'स्पाइसजेट के 48 विमानों की जांच में नहीं मिला कोई सुरक्षा उल्लंघन', तकनीकी खामियों पर बोली सरकार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Rajya Sabha: 'स्पाइसजेट के 48 विमानों की जांच में नहीं मिला कोई सुरक्षा उल्लंघन', तकनीकी खामियों पर बोली सरकार
Mon, 25 Jul 2022 06:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 25 Jul 2022 06:39 PM IST
सार
विमानन नियामक डीजीसीए ने पिछले 18 दिनों में तकनीकी खामी को लेकर छह जुलाई को स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया था कि 'आंतरिक सुरक्षा निरीक्षण खराब होने और रखरखाव को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाये जाने से सुरक्षा में कमी आयी है।
विज्ञापन
स्पाइसजेट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन कंपनी स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की शिकायतों के क्रम में सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में जानकारी दी है। नागर विमानन राज्य मंत्री वी के सिंह ने सोमवार को कहा कि विमानन नियामक डीजीसीए ने नौ जुलाई से 13 जुलाई के बीच स्पाइसजेट के 48 विमानों की 53 मौकों पर जांच की, लेकिन इसमें कोई बड़ा सुरक्षा उल्लंघन नहीं पाया गया। गौरतलब है कि हाल ही में डीजीसीए ने स्पाइस जेट को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन
नागर विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह ने अपने लिखित बयान में कहा कि "हालांकि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट को आदेश दिया है कि वह पहचाने गए 10 विमानों का उपयोग नियामक से पुष्टि करने के बाद ही करे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विमानन नियामक डीजीसीए ने पिछले 18 दिनों में तकनीकी खामी को लेकर छह जुलाई को स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया था कि 'आंतरिक सुरक्षा निरीक्षण खराब होने और रखरखाव को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाये जाने से सुरक्षा में कमी आयी है।
विज्ञापन
नागर विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि नोटिस जारी करने के तीन दिन बाद ही नियामक ने स्पाइसजेट के विमानों की जांच शुरू कर दी थी। ये जांच 13 जुलाई को पूरी की गई थी। इस दौरान 48 विमानों की कुल 53 मौकों पर जांच की गई, जिसमें कोई बड़ी महत्वपूर्ण खोज या सुरक्षा उल्लंघन नहीं पाया गया।
छह जुलाई को स्पाइसजेट को भेजे अपने नोटिस में रेगुलेटर ने कहा था कि एयरलाइन एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के तहत सुरक्षित, कुशल और विश्वसनीय हवाई सेवाएं देने में सफल नहीं रही है। नियामक ने नोटिस का जवाब देने के लिए एयरलाइन को तीन सप्ताह का समय दिया था। DGCA की ओर से जारी की गई नोटिस पर केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा था कि सुरक्षा में बाधा डालने वाली छोटी से छोटी त्रुटि की भी गहन जांच की जाएगी और उसे सही किया जाएगा।
DGCA की ओर से शोकॉज नोटिस जारी होने की खबरों के मीडिया में आने के बाद स्पाइसजेट ने भी इस मामले में अपनी सफाई दी थी। कंपनी की ओर से कहा गया था कि स्पाइसजेट ने पिछले साल अक्टूबर में रिसर्टीफिकेशन के लिए हुए ऑडिट को सफलतापूर्वक पूरा किया था। DGCA की ओर से समय-समय पर ऑडिट किया जाता रहा है। कंपनी की ओर से यह भी कहा गया था कि स्पाइसजेट DGCA और नागर विमानन के प्रावधानों के अनुरूप अपनी विमान सेवाओं का संचालन कर रही है।