फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt panel recommends permission for phase-3 trial of Covovax as booster dose in adults

कोरोना वैक्सीन: बूस्टर के तौर पर कोवोवैक्स के फेज-3 ट्रायल की सिफारिश, वयस्कों को दी जाएगी डोज

Sun, 06 Mar 2022 06:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 06 Mar 2022 06:21 PM IST
सार

भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की विशेषज्ञों की एक कमेटी ने कोवोवैक्स के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को वयस्कों में बूस्टर डोज के रूप में करने की अनुमति देने की सिफारिश की है। इसे सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाया गया है।

विज्ञापन
Govt panel recommends permission for phase-3 trial of Covovax as booster dose in adults
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Social media

विस्तार

भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की विशेषज्ञों की एक कमेटी ने सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को वयस्कों में बूस्टर डोज के रूप में करने की अनुमति देने की सिफारिश की है। रविवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 28 दिसंबर को वयस्कों के लिए आपात स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी। इसे अभी देश के टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाना है। 
विज्ञापन

एसआईआई में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने डीसीजीआई को 21 फरवरी को आवेदन देकर 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के लिए ईयूए मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को एसआईआई के आवेदन पर विचार-विमर्श किया और कोवोवैक्स को ईयूए देने की सिफारिश की। ईयूए के आवेदन में सिंह ने कहा कि 12 से 17 साल के करीब 2,700 बच्चों पर किए गए दो अध्ययन के आंकड़े दिखाते हैं कि कोवोवैक्स बहुत प्रभावी, प्रतिरक्षा जनक और सुरक्षित है।


सिंह के हवाले से एक सूत्र ने कहा कि यह मंजूरी न केवल हमारे देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभकारी होगी और दुनिया के लिए भारत में उत्पादन करने की हमारे प्रधानमंत्री की सोच को साकार करेगी। हमारे सीईओ अदार सी पूनावाला के विचारों के अनुरूप हमें विश्वास है कि कोवोवैक्स हमारे देश और दुनिया के बच्चों को कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और दुनिया में हमारे तिरंगा को ऊंचा रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed