फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt of India secured release of five Indian Nationals abducted in MyanmarOn Nov 3

भारत सरकार ने म्यांमार में बंधक बनाए गए पांच नागरिकों को कराया रिहा

Tue, 05 Nov 2019 11:06 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 05 Nov 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Govt of India secured release of five Indian Nationals abducted in MyanmarOn Nov 3
गृह मंत्रालय (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसके सही समय पर किए गए हस्तक्षेप से म्यामांर के रखाइन प्रांत में एक विद्रोही नस्ली समूह द्वारा बंधक बनाए गए पांच भारतीयों और एक सांसद समेत म्यामांर के पांच नागरिकों को छुड़ाया जा सका।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि म्यामांर के एक सांसद, दो स्थानीय ट्रांसपोर्टरों और दो समुद्री नौका परिचालकों के साथ पांच भारतीयों को अराकान सेना ने रविवार को बंधक बना लिया था। ये लोग चिन राज्य के पलेटवा से रखाइन प्रांत के क्यायुक्ता जा रहे थे। 
विज्ञापन


सरकार ने कहा कि म्यांमार में तीन नवंबर को पांच भारतीय नागरिकों सहित म्यांमार के सांसद, दो स्थानीय ट्रांसपोर्टर्स और दो समुद्री नौका परिचालकों को अराकान आर्मी (विद्रोही समूह) ने पलेटवा से क्योक्तो जाते समय अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार ने बताया कि एक भारतीय नागरिक की अराकान आर्मी की हिरासत में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। रिहा कराए गए भारतीय नागरिकों सहित मृतक का शव सित्तवे (म्यांमार) पहुंच गया है और वह भारत पहुंचने के लिए आज यांगोन से रवाना होंगे।
 

बंधक बनाए गए भारतीय म्यामांर में कलादान सड़क परियोजना में काम कर रहे थे। बयान में कहा गया, 'बंधन बनाए गए पांच भारतीयों, म्यामां के एक सांसद और चार अन्य म्यामां नागरिकों की अराकान सेना से छुड़ाने के लिए भारत सरकार ने सही समय पर हस्तक्षेप किया।'


अराकान सेना की हिरासत में दिल का दौरा पड़ने से एक भारतीय की मौत हो गई। उपलब्ध सूचना के अनुसार उसे लंबे समय से मधुमेह की बीमारी थी। अराकान सेना रखाइन स्थित एक विद्रोही समूह है, जिसे यूनाइटेड लीग ऑफ अराकान (यूएलए) की सशस्त्र इकाई के रूप में स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed