{"_id":"5b72082842c7922b4f7d96e2","slug":"govt-could-call-all-party-meet-one-nation-one-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एक देश, एक चुनाव' पर सर्वदलीय बैठक बुला सकती है सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'एक देश, एक चुनाव' पर सर्वदलीय बैठक बुला सकती है सरकार
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Aug 2018 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में संसदीय चुनाव के साथ-साथ राज्य विधानसभाओं के चुनाव कराने को लेकर आम सहमति बनाने के लिए सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाने पर विचार कर रही है। इस मामले में विधि आयोग ने कानूनी रूपरेखा तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में सरकार इस पर सर्वदलीय बैठक बुला सकती है, ताकि सियासी दलों के बीच इस पर बहस के दायरे का विस्तार हो सके। हालांकि सूत्रों ने कहा कि बैठक पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सरकार विधि आयोग की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। जैस ही रिपोर्ट मिल जाएगी सरकार इस पर चर्चा तेज करेगी।