{"_id":"6080665eb599972cbe7591de","slug":"govt-big-move-to-increase-production-of-remedisvir-20-additional-manufacturing-sites-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase : रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 20 अतिरिक्त विनिर्माण स्थलों को दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#ladengecoronase : रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 20 अतिरिक्त विनिर्माण स्थलों को दी मंजूरी
Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
सार
- देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत को दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है
- घरेलू रेमडेसिविर निर्माताओं की विनिर्माण क्षमता 38 लाख शीशियों से बढ़कर प्रति माह 74 लाख शीशियां की गई है
विज्ञापन
Remdesivir
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत को दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत घरेलू रेमडेसिविर निर्माताओं की विनिर्माण क्षमता 38 लाख शीशियों से बढ़कर प्रति माह 74 लाख शीशियां की गई है। 20 अतिरिक्त विनिर्माण स्थलों को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा कंपनियों के साथ बैठक कर एक और बड़ा निर्णय लिया है इसके तहत दवा कंपनियों को 30 अप्रैल तक 19 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को रेमडेसिविर पहुंचाना है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऑक्सीजन की किल्लत पर जवाब देते हुए कहा कि रेमडेसिविर का उपयोग अगर कर रहे हैं तो उसके लिए ऑक्सीजन सपोर्ट भी जरूरी है। मंत्रालय ने कहा कि हमने 14 राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचा दिया है और पांच राज्यों में अभी भी भेजना जारी है क्योंकि वहां इसकी भारी मांग है।
विज्ञापन
बता दें कि सरकार के हस्तक्षेप के बाद रेमडेसिविर के प्रमुख विनिर्माताओं ने स्वेच्छा से 15 अप्रैल 2021 से इसके दाम को 5,400 रुपये से घटाकर 3,500 रुपये से भी कम कर दिया है। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोविड- 19 के खिलाफ लड़ाई को समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
11 अप्रैल को निर्यात पर लगी थी रोक
गौरतलब है कि 11 अप्रैल को केंद्र सरकार ने देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत को दूर करने के लिए इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए भी की पारदर्शी कदम उठाए गए।