फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor on arrest of Sandeshkhali mastermind There is light at the end of the tunnel, new dawn will return

West Bengal: 'सुरंग के अंत में प्रकाश है, नई सुबह लौटेगी', संदेशखाली के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी पर राज्यपाल

Thu, 29 Feb 2024 05:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 29 Feb 2024 05:43 PM IST
सार

संदेशखाली के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को 55 दिनों तक लापता रहने के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह मिनाखान से गिरफ्तार कर लिया। बशीरहाट अदालत में पेश किए जाने के बाद 14 दिन की पुलिस हिरासत मांगी गई, लेकिन जज ने 10 दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया।

विज्ञापन
Governor on arrest of Sandeshkhali mastermind There is light at the end of the tunnel, new dawn will return
West Bengal Governor CV Ananda Bose - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी को 'सुरंग के अंत में प्रकाश' बताया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि मैंने कहा था कि सुरंग के अंत में रोशनी होगी। ये लोकतंत्र है। हमने प्रतीक्षा की। वह दौर खत्म हो गया है। यह घटना सभी के लिए एक सबक है। इस बार आशा करें कि बंगाल में कानून-व्यवस्था की एक नई सुबह लौटेगी। मुझे खुशी है कि कुछ अच्छा हो रहा है। 

विज्ञापन


संदेशखाली के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को 55 दिनों तक लापता रहने के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह मिनाखान से गिरफ्तार कर लिया। बशीरहाट अदालत में पेश किए जाने के बाद 14 दिन की पुलिस हिरासत मांगी गई, लेकिन जज ने 10 दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया। शाहजहां की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद गवर्नर बोस संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने गुरुवार को कहा कि आज बंगाल में हम अंत की शुरुआत देख रहे हैं। संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सभी के लिए आंखें खोलने वाली है। यह तो एक शुरुआत है। हमें आगे बढ़ना होगा। बंगाल में हिंसा खत्म होनी चाहिए। हम सब समझते हैं कि बंगाल के कई इलाकों में कानून बनाने वाली संस्थाओं के जरिए गैंगस्टर अपनी मनमानी चला रहे हैं। हम जो देखते हैं वह सिर्फ हिमशैल का सिरा है। बंगाल के कई इलाकों में 'गुंडाराज' है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसे शुरुआत में ही खत्म कर देना चाहिए। इसे सिर उठाने का मौका ही नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed