{"_id":"67421e95b839ae084a076d77","slug":"governor-cv-anand-bose-invites-cm-mamata-on-second-anniversary-extends-olive-branch-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: सीएम ममता की दूसरी वर्षगांठ पर शांति प्रस्ताव; राज्यपाल ने संबंधों में कड़वाहट दूर करने की पहल की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: सीएम ममता की दूसरी वर्षगांठ पर शांति प्रस्ताव; राज्यपाल ने संबंधों में कड़वाहट दूर करने की पहल की
Sat, 23 Nov 2024 11:57 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:57 PM IST
सार
राज्यपाल बोस ने शुक्रवार को ममता को पत्र लिखकर उन्हें और उनके कैबिनेट सहयोगियों को राजभवन में आमंत्रित किया था। इसके बाद, सीएम ममता ने रिटर्न गिफ्ट के रूप में उन्हें मिठाई भेजी और फोन पर भी राज्यपाल को उनके दो साल पूरे होने की बधाई दी।
विज्ञापन
राजभवन में अपनी प्रतिमा का अनावरण करते राज्यपाल सीवी आनंद बोस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राजभवन में आमंत्रित किया और अपने रिश्तों में कड़वाहट को पीछे छोड़ने की कोशिश की। राजभवन के एक प्रतिष्ठित अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बदले में सीएम बनर्जी ने बोस को मिठाइयां और फल भी भेजे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल बोस ने शुक्रवार को ममता को पत्र लिखकर उन्हें और उनके कैबिनेट सहयोगियों को राजभवन में आमंत्रित किया था। इसके बाद, सीएम ममता ने रिटर्न गिफ्ट के रूप में उन्हें मिठाई भेजी और फोन पर भी राज्यपाल को उनके दो साल पूरे होने की बधाई दी।
विज्ञापन
राज्य सरकार के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश
अधिकारी के मुताबिक, बोस ने बनर्जी को लिखे अपने पत्र में बंगाल के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपना अनुभव भी साझा किया। राज्यपाल ने पत्र में लिखा, पहले साल उनके राज्य सरकार के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध थे, लेकिन दूसरे साल कुछ मतभेदों के कारण यह बिगड़ गए। अधिकारी ने बताया कि अब तीसरे साल में वह राज्य सरकार के साथ मिलकर विकास की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि राजभवन को निमंत्रण के संबंध में सीएमओ की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
23 नवंबर 2022 को बोस ने संभाला था राज्यपाल का पद
इस अवसर पर, राज्यपाल ने राजभवन में अपनी एक प्रतिमा का अनावरण भी किया। दो साल पहले, 23 नवंबर 2022 को बोस ने अपने पूर्ववर्ती जगदीप धनखड़ से बंगाल के राज्यपाल का पद संभाला था, जो अब राष्ट्रपति हैं। उस समय से कई मुद्दों पर राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव हुआ है, इनमें विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति और कोलकाता पुलिस के कर्मियों की कथित जासूसी और व्यक्तिगत हमलों सहित कई मुद्दे शामिल हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन