{"_id":"59765fce4f1c1b43388b47cf","slug":"government-will-go-ahead-on-the-election-bond-despite-not-being-unanimous","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वसम्मति न बनने पर भी चुनाव बांड पर आगे बढ़ेगी केंद्र सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सर्वसम्मति न बनने पर भी चुनाव बांड पर आगे बढ़ेगी केंद्र सरकार
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Jul 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
arun jaitely
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक दलों को चंदा देने की प्रक्रिया को साफ सुथरा बनाने के लिए केंद्र सरकार ने सर्वसम्मति न बनने पर भी चुनाव बांड पर आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। केंद्र ने सोमवार को इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया। अभी तक कोई भी राजनीतिक दल इस प्रस्ताव पर किसी तरह के सुझाव के साथ सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आयकर दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘नकद चंदे की प्रणाली को बदलना होगा और लोग सच्चाई जानने के बावजूद चुनाव बांड पर अपने सुझाव देने के अनिच्छुक हैं।
विज्ञापन
इसलिए, अगर सुझाव नहीं आते और सर्वसम्मति नहीं बनती तब भी मौजूदा सरकार अपनी जिम्मेदारियों से नहीं भागेगी। उसे अपने फैसले की घोषणा करनी ही होगी और वह कानून बन जाएगा।’वित्त मंत्री ने राजनीतिक चंदा देने के मामले में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से इस साल के बजट में राजनीतिक दलों को नकद राशि के रूप में चंदा देने की सीमा 2,000 रुपये तय कर दी
विज्ञापन
और बड़ी राशि का चंदा देने के लिए चुनाव बांड शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, ‘मेरा सोचना है कि आज के बदलते भारत में एक बहुत बड़ा तबका है, जो इस कदम का समर्थन करेगा।’