फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government want Kashmir not Kashmiri people says AIMIM chief Asaduddin Owaisi

मुझे यकीन है कि एक दिन मुझे कोई गोली मार देगा: असदुद्दीन ओवैसी

Wed, 14 Aug 2019 03:34 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 14 Aug 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Government want Kashmir not Kashmiri people says AIMIM chief Asaduddin Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

केंद्र सरकार की कश्मीर नीति के खिलाफ एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है। ओवैसी ने कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू या लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तरह राजनीतिक ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को कश्मीरियों से नहीं, बल्कि कश्मीर की जमीन से प्यार है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

ओवैसी ने कहा कि सरदार पटेल और पंडित नेहरू ने कश्मीर को लेकर जो फैसला लिया था, वो राष्ट्र के हित में था। उन्होंने अनुच्छेद 35A और 370 को खत्म करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी और शाह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को मानने का दावा करते हैं, जबकि उन्हें खुद ही नहीं पता कि डॉ. मुखर्जी ने भी अनुच्छेद 370 को मान्यता दी थी। 

पाकिस्तान को फर्जी खबरें फैलाने में मदद करने को लेकर लगे आरोपों पर ओवैसी ने कहा कि मुझे यकीन है कि एक दिन मुझे कोई गोली भी मार देगा। मुझे यकीन है कि गोडसे की जो औलादें हैं वो मेरे साथ ऐसा कर सकते हैं। हमारे मुल्क में अभी भी गोडसे की औलादें हैं।


कश्मीर में अनुच्छेद 35 ए को लेकर लिए गए फैसले पर उन्होंने कहा कि मैं एक सांसद हूं, लेकिन क्या मैं अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप जा सकता हूं? मुझे उसके लिए परमिट लेना पड़ेगा। क्या मैं असम के सुदूर इलाकों में जमीन खरीद सकता हूं? नहीं। 

उन्होंने आगे कहा कि मैं नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, असम और हिमाचल प्रदेश के लोगों से कह रहा हूं, जो कश्मीर में हुआ वो वहां भी हो सकता है।

हैदराबाद लोकसभा सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी मुख्यालय में ईद मिलाप रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को सत्ता से प्यार है, ना कि न्याय से। अमित शाह-नरेंद्र  मोदी पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि वे सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहते हैं, लेकिन मैं याद दिलाना चाहता हूं कि कोई भी व्यक्ति अनंत काल तक नहीं रहता है और न ही शासन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed