{"_id":"5b0d92d74f1c1b916e8b5396","slug":"government-to-lay-optical-fiber-cable-in-border-areas-nirmala-sitharaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती इलाकों में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाएगी सरकार : निर्मला सीतारमण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीमावर्ती इलाकों में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाएगी सरकार : निर्मला सीतारमण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
Updated Wed, 30 May 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि रक्षा कर्मचारियों और आम लोगों की कनेक्टिविटी की समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार सीमावर्ती इलाकों में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
चीन से लगे सीमावर्ती इलाके भी आप्टिकल फाइबर केबल से जुड़ेंगे
रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में आप्टिकल फाइबर केबल के विस्तार का काम शीघ्र शुरू होगा। सरकार ने दस दिन पहले ही इसके लिए अतिरिक्त धन आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चीन से लगे सीमावर्ती इलाके भी आप्टिकल फाइबर केबल से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
इससे मोबाइल और टेलीफोन कनेक्टिविटी के अलावा रेडियो फ्रीक्वेंसी भी बेहतर हो जाएगी। रक्षा मंत्री केंद्र की मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन