फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government telecom company BSNL will change entire 4G network in next six months

Telecom: BSNL यूजर्स की होगी मौज,निजी कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन! अप्रैल में ये बड़ी सुविधा ला रही सरकारी कंपनी

Fri, 11 Oct 2024 04:27 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 11 Oct 2024 04:27 PM IST
सार

BSNL:  हाल ही में बीएसएनएल के अधिकारियों ने संसदीय समिति को बताया कि वे बीएसएनल के यूजर बेस और सेवाओं को बेहतर करने के लिए जोर-शोर से काम कर रहे हैं। अगले छह महीने में बीएसएनएल की सेवाएं पहले से और बेहतर हो जाएंगी।

विज्ञापन
Government telecom company BSNL will change entire 4G network in next six months
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल तेजी से अपना नेटवर्क अपग्रेड करने और फैलाने का काम कर रही है। कंपनी अगले छह माह में अपना पूरा नेटवर्क को पूरी तरह से बदलने जा रही है। ताकि यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी और इंटरनेट सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


हाल ही में बीएसएनएल के अधिकारियों ने संसदीय समिति को बताया कि वे बीएसएनल के यूजर बेस और सेवाओं को बेहतर करने के लिए जोर-शोर से काम कर रहे हैं। अगले छह महीने में बीएसएनएल की सेवाएं पहले से और बेहतर हो जाएंगी।
विज्ञापन

 
दरअसल,बीएसएनएल की प्लानिंग है कि वे आने वाले कुछ माह में अपने 4जी टॉवरों की संख्या 24 हजार से बढ़ाकर 1 लाख करेगा। इससे यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी और इंटरनेट सुविधा मिल सकेगी। वहीं, सरकारी टेलीकॉम कंपनी आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत बेहतर टेलीकॉम सेवाओं के लिए देसी टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


54000 4जी टावर इंस्टॉलेशन की तैयारी
सरकारी टेलीकॉम कंपनी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि,करीब 54000 4जी टावर इंस्टॉलेशन के लिए लगभग तैयार हैं। इसके साथ ही कई साइट पर कंपनी नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम लगभग पूरा कर चुकी है। अगले छह महीनों के अंदर 100000 4जी टावर लगाने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। इसके साथ ही कंपनी कई साइट पर 5जी नेटवर्क भी टेस्ट कर रहा है।


ग्रामीण ग्राहकों पर होगी नजर 
हाल ही में बीएसएनएल ने कार्बन मोबाइल के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी लगातार अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने पर काम कर रही है। बीएसएनएल के ग्राहक ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र से हैं। यही कारण है कि कंपनी ने कार्बन मोबाइल के साथ मिलकर फीचर फोन लाने की प्लानिंग की है। ऐसा कर कंपनी के ग्राहकों को 4जी सेवा के लिए महंगा स्मार्टफोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed