फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government teachers can send directly their nomination for national teacher awards

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए सरकारी शिक्षक सीधे भेज सकेंगे नाम

Thu, 21 Jun 2018 08:52 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Government teachers can send directly their nomination for national teacher awards
prakash javdekar - फोटो : PTI
सरकार ने सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने पहली बार सरकारी स्कूल के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए सीधे नाम भेजने के लिए कहा है। 
विज्ञापन

बुधवार को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब शिक्षकों को दिए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए सीधे अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने यह नई पहल की है, इससे पहले इन प्रवष्टियों का चयन राज्य सरकारें करती थीं। 
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि नए सिस्टम के मुताबिक सरकारी टीचर के साथ-साथ स्कूल के प्रधानाचार्य भी अपना नाम खुद नामंकित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवष्टियां पाने के बाद प्रत्येक जिले से 3 अध्यापकों का चयन किया जाएगा और जिसके बाद हर राज्य से 6 अध्यापक चयनित होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्र ज्यूरी 50 उत्कृष्ट शिक्षकों या स्कूलों के प्रमुख का चयन करेगी। प्रवष्टियां भेजने के दौरान शिक्षक अपने कामों का वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि राष्ट्रीय जूरी इनोवेशंस और शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन और पढ़ाने के स्टाइल के आधार पर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन करेगा। पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन करते समय पठन-पाठन को बेहतर बनाने में उनकी पहल, उनकी ओर से किए गए प्रयोग, गतिविधियां, सामाजिक गतिविधियां, छात्रों के लिए शारीरिक शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाए गए कदमों आदि स्तर पर टीचर्स का आंकलन किया जाता है। उल्लेखनीय है कि शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष 1958 से शुरु किए गए थे। भारत के राष्ट्रपति हर साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर प्रतिभाशाली शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करते हैं। 


उन्होंने बताया कि राज्य सरकार/केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्र सरकार के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में काम कर रहे सभी शिक्षक, केन्द्रीय विद्यालय (केवी), जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), तिब्बतियों के लिए केंद्रीय विद्यालय (सीटीएसए), रक्षा मंत्रालय (एमओडी) द्वारा संचालित सैनिक स्कूल, परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसाइटी (एईईएस) द्वारा संचालित स्कूल और सीबीएसई और सीआईएससीई से जुड़े स्कूलों के शिक्षक के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed