{"_id":"59ff59584f1c1b8e698b96fc","slug":"government-spent-rs-29-thousand-crore-on-laptops-washing-machines-supreme-court-rebukes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने लैपटॉप- वाशिंग मशीन पर खर्च किए मजदूरों के 29 हजार करोड़, SC ने लगाई फटकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने लैपटॉप- वाशिंग मशीन पर खर्च किए मजदूरों के 29 हजार करोड़, SC ने लगाई फटकार
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
supreme court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण श्रमिकों के हित पर खर्च किए जाने वाले 29 हजार करोड़ रुपये के फंड का गलत दिशा में इस्तेमाल करने को लेकर सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण श्रमिक कानून के तहत सेस से सरकार को हासिल हुए इस फंड से उनके लिए लैपटॉप और वाशिंग मशीन पर खर्च किए जाने को लेकर निराशा जताई और इस कदम को ‘चौंकाने वाला’ और ‘बेहद चिंताजनक’ करार दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम और केंद्र सरकार हुए फिर आमने-सामने
विज्ञापन
जस्टिस मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता की बैंच ने इस मसले पर टिप्पणी करते हुए केंद्रीय श्रम सचिव को 10 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा, ‘श्रमिक कल्याण बोर्ड व राज्य सरकार फंड को सही दिशा में खर्च नहीं कर रही हैं। 10 फीसदी से भी कम राशि को निर्माण श्रमिकों के हित पर खर्च किया गया है।’
विज्ञापन
पढ़ें: जयललिता मामले में SC का बड़ा फैसला, जांच समिति के खिलाफ खारिज की याचिका
नेशनल कैंपेन कमेटी फॉर सेंट्रल लेजिसलेशन ऑन कंस्ट्रक्शन लेबर नामक एनजीओ द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की। एनजीओ ने आरोप लगाया था कि रियल एस्टेट कंपनियों से निर्माण श्रमिकों के हित के लिए हासिल किए जाने वाले सेस का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि लाभार्थी की पहचान करने के लिए कोई प्रणाली नहीं है।