फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government should take back POK, breeding centers should be attacked, not mosquitoes: AAP

PoK: 'पीओके को वापस ले सरकार, मच्छर नहीं, ब्रीडिंग सेंटर पर हो हमला'; AAP की मांग

Wed, 30 Apr 2025 08:42 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 08:42 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज पूरा देश भारत सरकार और भारतीय सेना के साथ खड़ा है। देश चाहता है कि पहलगाम हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। पूरा देश प्रधानमंत्री से मांग कर रहा है कि अब भारत सरकार पाकिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस ले।

विज्ञापन
Government should take back POK, breeding centers should be attacked, not mosquitoes: AAP
आप नेता सौरभ भारद्वाज - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा बरकरार है। आम नागरिक से लेकर देश के राजनीतिक दल भी अब पाकिस्तान की आतंकी हरकतों को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं हैं। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि यही सही समय है जब केंद्र सरकार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को अपने कब्जे में ले लेना चाहिए। पाकिस्तान के सबसे ज्यादा आतंकी बेस कैंप भी इसी इलाके में हैं। पार्टी ने कहा है कि अब केवल छोटे-मोटे हमले करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को आतंकियों को पैदा करने वाले सेंटरों पर हमला करना पड़ेगा जिससे इस परेशानी का हमेशा के लिए खात्मा किया जा सके। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज पूरा देश भारत सरकार और भारतीय सेना के साथ खड़ा है। देश चाहता है कि पहलगाम हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। पूरा देश प्रधानमंत्री से मांग कर रहा है कि अब भारत सरकार पाकिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस ले। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना के पराक्रम पर पूरा भरोसा है। पीओके में ही सारे आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप, लॉचिंग पैड्स समेत पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसलिए उस पर कब्जा करना जरूरी है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर 2.22 लाख वर्ग किलोमीटर का एरिया था। इसमें से करीब 1.06 लाख वर्ग किलोमीटर का एरिया भारत के पास है और 72 हजार वर्ग किलोमीटर से ज्यादा भारत का कश्मीर पाकिस्तान के पास है। लेकिन पाकिस्तान ने इस जमीन को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए यहां पर आतंकी ट्रेनिंग सेंटर बना दिए हैं। यदि इस पर कब्जा कर लिया जाता है तो इससे आतंकी वारदातों को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed