{"_id":"6099a0b132efa8411f31c3f3","slug":"government-seeks-applications-for-post-of-cvc-chief-and-aspirants-to-write-300-word-essay","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति : सरकार ने सीवीसी प्रमुख के लिए मांगे आवेदन आवेदक को लिखना होगा 300 शब्दों का लेख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नियुक्ति : सरकार ने सीवीसी प्रमुख के लिए मांगे आवेदन आवेदक को लिखना होगा 300 शब्दों का लेख
Tue, 11 May 2021 02:38 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 11 May 2021 02:38 AM IST
सार
- आवेदक को 300 शब्दों में इस पद के लिए अपनी योग्यता को इंगित करने के लिए लेख लिखना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
सरकार ने भ्रष्टाचार रोधी निकाय सीवीसी प्रमुख के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें आवेदक को 300 शब्दों में यह भी बताना होगा कि वह इस पद के लिए किस तरह से योग्य हैं।
विज्ञापन
मौजूदा केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) संजय कोठारी अगले महीने अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने पिछले वर्ष अप्रैल में इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी।
विज्ञापन
कार्मिक मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त करने का प्रस्ताव किया जाता है, जो जून 2021 में मौजूदा केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के कार्यकाल पूरा होने की वजह से रिक्त हो रहा है। आदेश के मुताबिक, आवेदक को 300 शब्दों में इस पद के लिए अपनी योग्यता को इंगित करने के लिए लेख लिखना होगा।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्ति के दिन से चार साल तक या 65 वर्ष की उम्र तक जो भी इसमें पहले हो पद पर रह सकता है। एक कार्यालय पूरा होने पर दोबारा इस पद पर नियुक्ति के लिए वह योग्य नहीं है।