फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government said transgender Conservation Bill as a step of social justice

ट्रांसजेंडर संरक्षण विधेयक को सरकार ने बताया सामाजिक न्याय का कदम

Mon, 05 Aug 2019 01:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 05 Aug 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
government said transgender Conservation Bill as a step of social justice

सरकार ने सोमवार को लोकसभा में ट्रांसजेंडर के अधिकारों के संरक्षण से जुड़े विधेयक को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि यह विधेयक उभयलिंगी समुदाय के सशक्तीकरण और उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन


सदन में 'उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) विधेयक-2019' को रखते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि उभयलिंगी व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए यह विधेयक लाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से पहली बार इस समुदाय को सामाजिक न्याय मिलेगा।

विज्ञापन

खत्म होगा भेदभाव 

विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए भाजपा की अपराजिता सारंगी ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने के बाद उभयलिंगी के साथ होने वाले भेदभाव खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के संकल्प को करेगा मजबूत 

उन्होंने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के संकल्प को मजबूत करेगा।

तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय ने लगाया आरोप

तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय ने विधेयक का समर्थन किया, हालांकि उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सरकार विधेयकों को संसदीय समितियों के पास भेजने से परहेज करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed