फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government said no proposal was found to declare cow as a national animal

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला: सरकार

Tue, 08 Aug 2017 08:08 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Tue, 08 Aug 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
Government said no proposal was found to declare cow as a national animal
डेमो पिक

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए सरकार को कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। गृह मंत्रालय ने लोकसभा में आज यह जानकारी दी।लोकसभा में पी नागराजन और रंजनबेन भट्ट के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने बताया, ‘‘इस सिलसिले में गृह मंत्रालय को कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, ना ही कोई मांग की गई है।’’

विज्ञापन


दरअसल, नागराजन और भट्ट ने पूछा था कि क्या गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के संबंध में कोई प्रस्ताव प्राप्त हुआ है या देश के विभिन्न भागों में ऐसी कोई मांग है। यदि ऐसी कोई मांग है तो क्या सरकार ने उस पर विचार किया है।
विज्ञापन


हालांकि, रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्यों के बीच संविधान के अनुच्छेद 246(3) के तहत विधायी शक्तियों के बंटवारे के तहत पशुओं का संरक्षण एक ऐसा विषय है जिस पर राज्यों के विधानमंडल को कानून बनाने की विशिष्ठ शक्तियां प्राप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed