{"_id":"5e9488a48ebc3e7678140258","slug":"government-released-16621-crore-rupees-from-lockdown-under-pm-kisan-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान योजना के तहत लॉकडाउन के बाद से अब तक जारी किए गए 16621 करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम किसान योजना के तहत लॉकडाउन के बाद से अब तक जारी किए गए 16621 करोड़ रुपये
Mon, 13 Apr 2020 09:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
किसानों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा लॉकडाउन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अब तक देशभर में 8.31 करोड़ किसानों को 16,621 करोड़ रुपये वितरित कर दिए हैं। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया था। यह राशि 83.77 लाख लाभार्थी किसानों को जारी की गई।
विज्ञापन
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान पीएम किसान योजना के तहत जो पूरी राशि जारी की गई है उसमें पिछले वित्त वर्ष की बकाया राशि 1,674.43 करोड़ रुपये भी शामिल है। योजना के तहत शेष राशि मौजूदा वित्त वर्ष के लिए पहली किस्त के तौर पर 14,945 करोड़ रुपये की राशि 7.47 करोड़ किसानों को जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के तहत किसानों को एक वित्त वर्ष में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये की नकद सहायता दी जाती है सीधे किसानों के बैंक खातों में डाली जाती है। केवल कुछ ऊंची आय वाले किसानों को ही इससे बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
बहरहाल सरकार ने 27 मार्च से तीन सप्ताह के लिए लागू लॉकडाउन को देखते हुए तुरंत सहायता देने के लिए पीएम किसान योजना के 8.69 करोड़ लाभार्थी किसानों को अप्रैल के पहले सप्ताह में ही 2,000 रुपये की पहली किस्त जारी करने का वादा किया। इसी वादे के तहत अब तक 16,621 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में डाले गए हैं।