{"_id":"5b7b8f7742c792466a505562","slug":"government-rejects-congress-s-demand-to-declare-kerala-flood-as-a-national-calamity","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की कांग्रेस की मांग को सरकार ने ठुकराया, कानून का दिया हवाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की कांग्रेस की मांग को सरकार ने ठुकराया, कानून का दिया हवाला
भाषा, तिरूवनंतपुरम
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथानम ने केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की कांग्रेस नेताओं की मांग को खारिज कर दिया और कहा कि आपदा प्रबंधन कानून 2005 में ऐसा करने का प्रावधान नहीं है। इस संबंध में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता ए के एंटनी के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून तब पारित किया गया था जब केंद्र में कांग्रेस नीत संप्रग की सरकार थी।
विज्ञापन
एंटनी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जताते हुए कन्ननथानम ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रावधान नहीं है। कांग्रेस जब 2004-14 में सत्ता में थी तो किसी भी आपदा को राष्ट्रीय आपदा नहीं घोषित किया गया था। ’’ उधर, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी मांग की है कि केंद्र केरल की बाढ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी, केरल के वामपंथी दलों और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने भी केंद्र सरकार से इसी तरह की मांग की है । नायडू ने कहा, ‘‘केंद्र को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करनी चाहिए। यह सबकी जिम्मेदारी है कि केरल में आम जनजीवन बहाल हो। ’’
विज्ञापन