{"_id":"5ffcc8432a0444593d3d663c","slug":"government-refuses-to-extend-the-date-for-filing-income-tax-last-date-will-be-15-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का आयकर भरने की तारीख बढ़ाने से इनकार, 15 फरवरी ही रहेगी अंतिम तिथि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार का आयकर भरने की तारीख बढ़ाने से इनकार, 15 फरवरी ही रहेगी अंतिम तिथि
Tue, 12 Jan 2021 03:20 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 12 Jan 2021 03:20 AM IST
विज्ञापन
Income tax, ITR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्रालय ने आयकर भरने की आखिरी तारीख 15 फरवरी से आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पिछले महीने ही सरकार ने व्यक्तिगत आयकर भरने की तारीख बढ़ाकर पहले 10 जनवरी तक और फिर 15 फरवरी तक कर दी थी।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 8 जनवरी को गुजरात हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए ऑडिट रिपोर्ट फाइल करने की तारीख बढ़ाने मामले का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया गुजरात फेडरेशन ऑफ टैक्स कंसल्टेंट्स की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट ने वित्त मंत्रालय से इस मामले पर गौर करने का निर्देश दिया था। विभाग के मुताबिक, नियमों के प्रावधान के मुताबिक, आयकर भरने की आखिरी तारीख से एक महीने पहले तक ऑडिट रिपोर्ट फाइल की जाती है। सरकार अब तक तीन बार आयकर भरने की तारीख बढ़ा चुकी है।
विज्ञापन