फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government of India launches international video blog competition My Life My Yoga ahead of International Yoga Day

पीएम मोदी लेह में योग दिवस कार्यक्रम में नहीं लेंगे भाग, कोरोना संकट से टला आयोजन

Fri, 05 Jun 2020 01:16 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 05 Jun 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Government of India launches international video blog competition My Life My Yoga ahead of International Yoga Day
'माई लाइफ माई योगा' प्रतियोगिता - फोटो : ANI

भारत सरकार ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वीडियो ब्लॉग प्रतियोगिता 'माई लाइफ माई योगा' का शुभारंभ किया। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में इस प्रतियोगिता की घोषणा की थी।

विज्ञापन

 
वहीं, आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेह में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेना था, लेकिन अब कोविड-19 संकट के कारण कुछ भी सुनिश्चित नहीं है। उस दिन कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि, इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) का मुख्य कार्यक्रम हिमालय के क्षेत्र में बसे लेह में आयोजित किया जाना था। लद्दाख क्षेत्र में प्रधानमंत्री के साथ लगभग 15 से 20 हजार लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले थे। लेकिन कोरोना संकट की वजह से इसे टाल दिया गया है।

ये होगी इनाम राशि
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 50 हजार और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 25 हजार रुपये से दिए जाएंगे। 

वहीं, विदेश में भारतीय मिशन प्रत्येक देश में जीतने वालों को पुरस्कार देगा। वैश्विक स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले को 2500 डॉलर, द्वितीय स्थान पाने वाले को 1500 डॉलर और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 1000 डॉलर दिया जाएगा। 

क्या है 'माई लाइफ माई योगा' 
'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा था कि कोरोना संकट के इस दौर में, मेरी दुनिया के अनेक नेताओं से बातचीत हुई। इन दिनों उनकी दिलचस्पी योग और आयुर्वेद में बढ़ रही है। हर जगह लोगों ने योग और उसके साथ-साथ आयुर्वेद के बारे में जानने की इच्छा जताई है और उसे अपनाना चाहा है। उन्होंने कहा था कि कितने लोगों ने पहले कभी योग नहीं किया है, ऐसे लोग ऑनलाइन योग क्लास से जुड़ रहे हैं या फिर ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से योग सीख रहे हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा था कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आने वाला है। ऐसे में आपके जीवन में योग को बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने भी इस बार एक अनोखा प्रयोग किया है। आयुष मंत्रालय ने 'माई लाइफ माई योगा' नाम से अंतर्राष्ट्रीय वीडियो ब्लॉग प्रतियोगिता शुरू की है।


ऐसे लें प्रतियोगिता में भाग
'माई लाइफ माई योगा' प्रतियोगिता में भारत समेत पूरी दुनिया के लोग भाग ले सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको अपना तीन मिनट का एक वीडियो बना कर आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इस वीडियो में आप, जो योग, या आसन करते हों, वो करते हुए दिखाना है और योग से आपके जीवन में जो बदलाव आया है, उसके बारे में भी बताना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed