कश्मीर पर तुर्की के बयान के बाद बढ़ा तनाव, भारत ने जारी की यात्रा सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने तुर्की के हालात को देखते हुए अपने नागरिकों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की। सरकार ने तुर्की जाने वाले भारतीय नागरिकों से अतिरिक्त सुरक्षा बरतने का निर्देश दिया है। उत्तरी सीरिया में उत्तरी सीरिया में कुर्दों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर तुर्की के रुख के बीच ये एडवाइजरी जारी की गई है। कश्मीर मुद्दे पर तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया। इसको लेकर भी भारत और तुर्की के बीच तनाव है।
तुर्की में मौजूद भारतीय दूतावास द्वारा जारी एडवाइजरी में लिखा गया है, ‘भारत सरकार के पास लगातार तुर्की में यात्रा करने को लेकर सवाल किए जा रहे थे, तुर्की के ताजा हालातों को देखते हुए लोग काफी चिंतित लग रहे हैं। वहीं कश्मीर मामले पर तुर्की द्वारा पाकिस्तान के समर्थन देने के बाद भारत ने अपनी दूरी बरतने का संकेत दिया है।
Government of India issues advisory to Indian tourists visiting Turkey, requests to exercise utmost caution. pic.twitter.com/ajDilcML38
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 23, 2019
इससे पहले भारत ने तुर्की को कड़ा संदेश देते हुए प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय यात्रा को रद्द कर दिया था। दरअसल, तुर्की के राष्ट्रपति ने सितंबर में हुई संयुक्त राष्ट्र सभा में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करते हुए भारत का विरोध किया था। यही नहीं फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की पैरिस में हुई बैठक के दौरान भी तुर्की ने पाकिस्तान का ही साथ दिया था।
बता दें कि, 27-28 अक्टूबर को सऊदी अरब में मेगा इन्वेस्टमेंट समिट के बाद पीएम मोदी की तुर्की यात्रा प्रस्तावित थी। तुर्की के इस कदम से दोनो देशों के संबंधों में खटास आई है। हलांकि दोनों देशों के बीच कभी भी बेहतर संबंध नहीं रहे हैं।