{"_id":"5a81bd074f1c1baa1b8b6fde","slug":"government-of-goa-on-the-target-of-shiv-sena","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारतीय नहीं, विदेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाए परिकर सरकार: शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उत्तर भारतीय नहीं, विदेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाए परिकर सरकार: शिवसेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Updated Mon, 12 Feb 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Shivsena
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारतीयों को 'धरती पर गंदगी बताने पर शिवसेना ने गोवा सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा है कि घरेलू पर्यटकों के खिलाफ मोर्चा खोलने की बजाए पर्रिकर सरकार प्रदेश में रहने वाले विदेशियों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाए।
शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र में 'गोवा की फुफकार नामक संपादकीय में गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई की टिप्पणी गैर जिम्मेदाराना बताया है। शिवसेना ने संपादकीय में लिखा है कि राज्य पर्यटन पर चलता है और गोवा सरकार कानून-व्यवस्था को सही बनाए रखने में असमर्थ है। उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के हर प्रांत से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। घरेलू पर्यटकों से उद्दंडता न करें तो ही अच्छा है।
शिवसेना ने कहा है कि गोवा में कुछ इलाके ऐसे हैं जहां स्थानीय पुलिस जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती है, वहां विदेशी नागरिकों का वर्चस्व है। आधे से अधिक समुद्री किनारे अनैतिक धंधे करने वालों के कब्जे में हैं। उनमें रशियन और नाईजीरियन ड्रग्स माफिया का बोलबाला है। इन गांवों में रशियन और नाईजीरियन झंडे लहराते हैं। यदि उन गांवों में कोई अपराध होता है तो गोवा पुलिस वहां प्रवेश भी नहीं कर पाती। हम गोवा प्रशासन को चुनौती देते हैं कि वह उन गांवों में जाएं और उन्हें नियंत्रण में लें।