फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government introduced five bills with the salary cut bill of ministers in Rajya Sabha

सरकार ने मंत्रियों की वेतन कटौती वाले बिल समेत पांच विधेयक राज्यसभा में किए पेश

Tue, 15 Sep 2020 02:38 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 15 Sep 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Government introduced five bills with the salary cut bill of ministers in Rajya Sabha
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू - फोटो : ANI

सरकार ने राज्यसभा में पहले दिन पांच विधेयक पेश किए। इनमें मंत्रियों के वेतन में कटौती और महामारी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को संरक्षण देने वाला बिल भी शामिल है। जरूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मंत्रियों के वेतन-भत्ता (संशोधन) विधेयक-2020 पेश करने को कहा। सूची के मुताबिक इस बिल को गृहमंत्री अमित शाह को पेश करना था।

विज्ञापन


इसके अलावा एयरक्राफ्ट (संशोधन) विधेयक-2020 बिल, महामारी रोग (संशोधन) बिल, होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) बिल भी पेश किया गया। सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए 1 अप्रैल 2020 से एक साल तक वेतन भत्तों में 30 फीसदी कटौती वाला अध्यादेश जारी किया था।
विज्ञापन


शिबू सोरेन, निषाद व जफर इस्लाम समेत 15 ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन, डीएमके नेता तिरुची शिवा और भाजपा के सैयद जफर इस्लाम और जयप्रकाश निषाद समेत 15 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। कोरोना से बचाव के मद्देनजर शपथ लेने वाले सभी सदस्यों एक तय स्थान पहुंचकर शपथ ली, लेकिन उन्होंने हाथ मिलाने की प्रचलित प्रथा को नहीं निभाया। शपथ लेने वालों में डीएमके के एन आर एलांगो, एपी सेल्वरासू, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की फूलो देवी नेताम, महाराष्ट्र से राकांपा की फौजिया खान, तेलंगाना राष्ट्र समिति के के. केशव राव, के. आर सुरेश रेड्डी, तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी व अर्पिता घोष, एलजेडी के एम वी श्रेयमस कुमार, मेघालय से एनपीपी के वानविरॉय खारलूखी और निर्दलीय अजीत कुमार भुइयम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed