{"_id":"598639c94f1c1b8e1d8b4633","slug":"government-has-extended-the-deadline-for-the-foundation-for-the-free-lpg","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुफ्त एलपीजी के लिए आधार बनवाने की बढ़ी समयसीमा, अब ये है डेडलाइन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुफ्त एलपीजी के लिए आधार बनवाने की बढ़ी समयसीमा, अब ये है डेडलाइन
एजेंसी नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
Free LPG
सरकार ने मुफ्त एलपीजी कनेक्शन हासिल करने की इच्छुक गरीब महिलाओं के लिए आधार बनवाने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर सितंबर तक कर दी है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से इस साल मार्च में कहा था कि अगर किसी गरीब महिला के पास आधार नहीं है और वह प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन चाहती है तो उसे आधार के लिए अनिवार्य रूप से 31 मई तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को गजट नोटिफिकेशन जारी कर आधार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी। सरकार ने पिछले साल अक्तूबर में एलपीजी सब्सिडी के लिए हर किसी के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन
इस साल मार्च में गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन की सुविधा दी गई थी। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत पिछले साल की थी। इसके तहत तीन साल में पांच करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया जाना है। अब तक 2.6 करोड़ मुफ्त कनेक्शन दिए जा चुके हैं।