फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government has constituted a committee for cadre review, reorganization in the Income Tax Department

आयकर कैडर का होगा पुनर्गठन, सरकार ने समिति को रिपोर्ट जमा करने का दिया आदेश

Tue, 18 Dec 2018 09:45 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Tue, 18 Dec 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
government has constituted a committee for cadre review, reorganization in the Income Tax Department
income tax
केंद्र सरकार ने देश में सख्त और करदाताओं के हितों का ध्यान रखने वाली प्रत्यक्ष कर व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से आयकर विभाग को नए सिरे से कैडर समीक्षा करने और उसके पुनर्गठन का आदेश दिया है। आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाने वाली केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की 12 सदस्यीय समिति गठित करने का आदेश दिया है। उन्हें इस कार्य को पूरा करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। दिल्ली के आयकर विभाग के प्रमुख महानिदेशक एसके दास इस समिति के अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन


इस आदेश को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि एक अन्य समिति या कार्य बल नया प्रत्यक्ष कर कानून का मसौदा तैयार कर रही है। यह मौजूदा आयकर अधिनियम की जगह लेगा। सरकार ने समिति को 28 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट जमा करने को कहा है। नई समिति चार सूत्री चार्टर का पालन कर कैडर समीक्षा करने के साथ उसके पुनर्गठन का काम करेगी।
विज्ञापन


समिति के संदर्भ शर्तों की प्रति में कहा गया है कि समिति आयकर विभाग को इस तरह से सुव्यवस्थित करने के तरीकों के संबंध में सुझाव देगी, जो उसे नियमों के अनुपालन को लेकर सख्त और करदाता के हितों का ध्यान रखने वाला बनाएगा। सीबीडीटी ने कहा कि कैडर समीक्षा और पुनर्गठन का उद्देश्य आयकर विभाग को चुनौतियों को पूरा करने में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed