फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government has appointed Former ICG Chief Rajendra Singh Member to the NDMA

पूर्व आईसीजी प्रमुख राजेंद्र सिंह समेत तीन अन्य अधिकारी एनडीएमए के सदस्य नियुक्त

Wed, 19 Feb 2020 02:29 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Feb 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Government has appointed Former ICG Chief Rajendra Singh Member to the NDMA
Rajendra Singh, Former DG, Coast Guard - फोटो : Twitter

सरकार ने पूर्व भारतीय तटरक्षक प्रमुख राजेंद्र सिंह को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है। राजेंद्र सिंह तटरक्षक के पहले कैडर अधिकारी थे जिन्हें समुद्री बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। सरकार ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्यों के रूप में राजेंद्र सिंह समेत चार अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


इन अधिकारियों में कमल किशोर, कृष्ण वत्स और सैयद अदा हसनैन के नाम शामिल हैं। इन चारों अधिकारियों को पांच साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। इनमें से कमल किशोर की नियुक्ति 16 फरवरी से प्रभावी मानी जाएगी। इनके साथ ही बाकी अधिकारी जब से पदभार ग्रहण करेंगे उस तिथि से पांच साल तक के लिए उनका कार्यकाल होगा।
विज्ञापन


कमल किशोर कि नियुक्ति राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में नई नियुक्ति है। इनके अलावा बाकी अधिकारी पहले से किसी अन्य विभाग में अपनी सेवा दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • कृष्ण वत्स, पॉलिसी एडवाइजर, डिजास्टर रिकवरी, क्लाइमेट चेंज एंड डिजास्टर रिस्क रिडक्शन, यूएनडीपी।
  • राजेंद्र सिंह, पूर्व महानिदेशक, भारतीय कोस्ट गार्ड
  • सैयद अता हसनैन, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed