फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government expected to come out with new Haj policy this week

हज यात्रियों को समुद्र मार्ग से भेजने की तैयारी, नई हज नीति पर विचार कर रही सरकार

Sun, 01 Oct 2017 09:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Oct 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
Government expected to come out with new Haj policy this week
केंद्र सरकार विमान के अलावा अन्य मार्गों से भी हज यात्रियों को सऊदी अरब भेजने के लिए इस सप्ताह नई हज यात्रा नीति लेकर आ सकती है। सरकार के सूत्रों ने बताया कि इस नीति की अहम बात दो दशक से ज्यादा के अंतराल के बाद हज यात्रियों को समुद्र मार्ग से जेद्दा भेजने के विकल्प को पुनर्जीवित करना होगा।
विज्ञापन


समझा जाता है कि इस नीति को अगले साल से लागू किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 2012 के अपने आदेश में हज यात्रियों को विमान के किराए में दी जाने वाली सब्सिडी को वर्ष 2022 तक खत्म करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


इसके बाद हज यात्रियों को तटीय शहर मुंबई से जेद्दा भेजने के विकल्प पर विचार किया गया। सरकार का मानना है कि समुद्र मार्ग से यात्रा का खर्च कम होगा। सूत्रों ने बताया कि हालांकि मुस्लिम दिल्ली और मुंबई समेत देश के 21 हवाईअड्डों से विमान के जरिए मक्का और मदीना जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि नीति में यह भी जोड़ा गया है कि एक व्यक्ति जीवन में एक बार ही हज यात्रा पर जाए। सूत्र ने कहा, ‘यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार है और जहाजों से हज यात्रियों को सऊदी अरब भेजने का विकल्प सस्ता है।’

सूत्रों ने बताया कि हज यात्रियों को समुद्र मार्ग से सऊदी अरब भेजने की प्रक्रिया 1995 में समाप्त कर दी गई थी, क्योंकि जिस जहाज एमवी अकबरी से उन्हें खाड़ी देश ले जाया जाता था वह पुराना हो गया था।


सूत्रों ने बताया कि जहाज एक बार में 4,000 से 5,000 लोगों को ले जा सकता है और दोनों शहरों के बीच 2300 समुद्री मील की दूरी दो-तीन दिन में तय कर सकता है। सऊदी अरब ने इस वर्ष भारत का हज कोटा 1.36 लाख से बढ़ाकर 1.70 लाख कर दिया। पिछले साल कुल 1.35 लाख भारतीय हज यात्रा पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed