फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government expected normal rainfall this year

सरकार ने जताई इस साल सामान्य बारिश की उम्मीद

Tue, 12 Apr 2016 02:15 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 02:15 AM IST
सार

  • कमजोर हो रही अल नीनो की स्थिति, ला नीना से बेहतर होगा मानसून
  • राज्यों को दिए उत्पादन बढ़ाने की योजना तैयार करने के निर्देश

विज्ञापन
government expected normal rainfall this year
- फोटो : Getty Images

विस्तार

दो साल की बेरुखी के बाद इस साल बादलों की मेहरबानी हो सकती है। सरकार ने उम्मीद जताई है कि इस साल सामान्य बारिश होगी। उसने राज्यों को फसल का रकबा और जून से शुरू हो रहे खरीफ सीजन में उत्पादन बढ़ाने की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कृषि सचिव एसके पटनायक ने सोमवार को 2016-17 के लिए खरीफ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अल नीनो की स्थिति कमजोर हो रही है। माना जा रहा है कि इसकी जगह ला नीना ले लेगा और इससे मानसून बेहतर होगा। मौसम विभाग इस महीने के अंत तक अपना पूर्वानुमान जारी करेगा। इसके बाद मानसून को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। सचिव ने राज्य सरकारों से कहा है कि वे खरीफ की बुवाई के लिए पहले से तैयारी कर लें। बीज, खाद और दूसरी जरूरी चीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए।
विज्ञापन


देश में पिछले लगातार दो सालों से सामान्य से कम बारिश हुई है। इसका सीधा असर उपज पर पड़ा है। फसल वर्ष 2014-15 (जुलाई से जून) में देश का अनाज उत्पादन घटकर 252.02 मिलियन टन रह गया था, जबकि इससे पिछले वर्ष में यह आंकड़ा 265.04 मिलियन टन था। वर्तमान फसल वर्ष 2015-16 में 253.16 मिलियन टन उत्पादन होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed