फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government celibrate 350 birth anniversary of Guru Gobind Singh

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर 100 करोड़ खर्च करेगी मोदी सरकार

Mon, 04 Jul 2016 02:37 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
government celibrate 350 birth anniversary of Guru Gobind Singh

केंद्र सरकार देश भर में सिख गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती मनाएगी। सरकार ने इसके लिए सौ करोड़ रुपये अलग रखे हैं। सिख योद्धा बाबा बंदा बहादुर सिंह की 300वें शहादत दिवस के अवसर आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाने की योजना बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय राष्ट्रीय समिति गठित की जाएगी। गुरु गोविंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को हुआ था। वह दसवें और अंतिम सिख गुरु थे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत सरकार देश के हर कोने में गुरु गोविंद सिंह की 350वीं मनाएगी। यह विश्व में हर उस जगह मनाई जाएगी जहां भारतीय रहते हैं। इसके लिए सरकार ने सौ करोड़ रुपये अलग रखे हैं। समारोह आयोजित करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी।’ पंजाब सरकार भी इस समारोह के लिए सौ करोड़ रुपये का योगदान करेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘जो बोले सो निहाल’ से की और उसके बाद बाबा बंदा बहादुर सिंह की शहीदी की महत्ता बताते कुछ वाक्य पंजाबी में कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को बाबा बंदा बहादुर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उसे अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा, ‘ऐतिहासिक घटनाओं के स्मरणोत्सव से भविष्य की पीढ़ियां हमारी जड़ों से जुड़ सकेंगी। जो इतिहास भूल जाते हैं वह कभी इतिहास नहीं रच सकते। सिर्फ वही लोग इतिहास सकते हैं जो इतिहास की जड़ों से जुड़े हुए हैं। इसलिए, अगर हम 300वी, 350वीं या शताब्दी महोत्सव मनाते हैं तो ये हमें महान और ऐतिहासिक परंपराओं से जोड़ते हैं।’

अभी हाल ही में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने बारापुला पुल को बाबा बंदा बहादुर सिंह का नाम दिया है। पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ, शिरोमणि अकाली दल-भाजपा दोनों को मिल कर सत्ता विरोधी कारकों से पार पाना है। पंजाब में 2017 में चुनाव होने वाले हैं।

नशे का आदी कह पंजाबियों को बदनाम करने का प्रयास कर रहा विपक्ष : सुखबीर
बाबा बंदा बहादुर सिंह की 300वें शहादत दिवस समारोह में पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लोग पंजाबियों को नशे का आदी कह बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब इस समस्या से गुजर रहा होता तो विभिन्न सूचकांकों पर प्रगति नहीं दर्शाता। उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मुझे दुख होता है। राज्य और यहां के लोगों को बदनाम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहले हमें आतंकी कहा गया और अब नशेड़ी कहा जा रहा है।’


पंजाब के सीएम ने पीएम को बहादुर बताया
अपने संबोधन में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मोदी को देश के लिए किए गए कामों के लिए बहादुर बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादिता को फिर से जागृत करने की जरूरत थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed