फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government action on NGO reduced by 40 per cent in foreign funds

एनजीओ पर सरकार की कार्रवाई से विदेशी चंदे में 40 फीसदी की कमी

Mon, 11 Mar 2019 05:16 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 11 Mar 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
Government action on NGO reduced by 40 per cent in foreign funds
सांकेतिक तस्वीर

गैरसरकारी संगठनों (एनजीओ) के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाई से विदेशों से आने वाले चंदे में 40 फीसदी की कमी आई है। विदेशी कंसल्टेंसी बेन एंड कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 13000 से ज्यादा एनजीओ के लाइसेंस रद्द कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल 2017 में ही 4800 एनजीओ के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशी चंदा नियमन कानून-2010 (एफसीआरए) के उल्लंघन के कारण इन एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिससे विदेशी स्रोतों से चंदे में 40 फीसदी की गिरावट आई है। अपना लाइसेंस गंवाने वाले कई एनजीओ मानवाधिकार आधारित पैरोकारी में शामिल थे। 
विज्ञापन


इन पर कार्रवाई के खिलाफ नागरिक संस्थानों ने आवाज उठाते हुए इसे कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया। मौजूदा सरकार ने आरबीआई के सेंट्रल बोर्ड से नचिकेत मोर का कार्यकाल भी कम करवा दिया। मोर बिल और मिलिंदा गेट्स फाउंडेशन के निदेशक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed