{"_id":"56f6f4ab4f1c1b6731f14e76","slug":"govenment-provide-security-to-ex-navel-officer-arrested-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'पाक में गिरफ्तार पूर्व नौसैनिक को कानूनी मदद मुहैया कराए सरकार'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'पाक में गिरफ्तार पूर्व नौसैनिक को कानूनी मदद मुहैया कराए सरकार'
एजेंसी/ कोच्चि
Updated Sun, 27 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी की पाकिस्तान में गिरफ्तारी के मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री के. वी. थॉमस ने शनिवार को मोदी सरकार पर ‘पल्ला झाड़ने’ का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने गिरफ्तार भारतीय को तुरंत दूतावास की मदद मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
लोक लेखा समिति के चेयरमैन थॉमस ने आरोप लगाया कि जिस तेजी से विदेश मंत्रालय ने गिरफ्तार व्यक्ति कुल यादव भूषण की पहचान की, उससे साफ है कि सरकार को उसके पकड़े जाने के बारे में पहले से सूचना थी। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘अपने नागरिकों की रक्षा करना भारत सरकार का कर्तव्य है, सैनिक और नागरिक सभी सरकार का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यादव को तुरंत दूतावास की मदद मिलनी चाहिए।