फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gourav Vallabh bjp spoksperson sudhanshu trivedi rahul gandhi bjp congress

Politics: गौरव वल्लभ के कांग्रेस छोड़ने के लिए BJP ने राहुल को बताया जिम्मेदार, कहा- उनकी विचारधारा पंक्चर हुई

Thu, 04 Apr 2024 01:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 04 Apr 2024 01:00 PM IST
सार

गौरव वल्लभ के इस्तीफे के बाद भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वल्लभ की यह सोच मूल रूप से कांग्रेस नेता एके एंटनी की चिंता थी। 2014 में कांग्रेस की हार के बाद एंटनी ने एक ही धर्म के पक्ष में झुकाव को लेकर कांग्रेस को चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन
Gourav Vallabh bjp spoksperson sudhanshu trivedi rahul gandhi bjp congress
सुधांशु त्रिवेद, गौरव वल्लभ, राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ के पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा का मानना है कि राहुल गांधी अपने विचारों को समझाने में असफल हो रहे हैं, जिस वजह से कांग्रेस नेताओं का पार्टी से मोहभंग हो रहा है। गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़ने से पहले कहा कि वह सनातन धर्म के खिलाफ नारेबाजी के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


गौरव वल्लभ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा, "पार्टी जिस तरह से दिशाहीन चल रही है, इससे वह सहज महसूस नहीं कर रहे थे।"
विज्ञापन


भाजपा नेता ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार
गौरव वल्लभ के इस्तीफे के बाद भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि वल्लभ की यह सोच मूल रूप से कांग्रेस नेता एके एंटनी की चिंता थी। 2014 में कांग्रेस की हार के बाद एंटनी ने एक ही धर्म के पक्ष में झुकाव को लेकर कांग्रेस को चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने 2014 में कांग्रेस की हार के बाद एक समिति की अध्यक्षता की थी। उन्होंने इस दौरान निष्कर्ष निकाला था कि कंग्रेस के हार का कारण एक ही धर्म के पक्ष में अधिक झुकाव था। वह यह कहना चाह रहे थे कि कांग्रेस को मुसलमनों के प्रति ज्यादा झुकाव है। एके एंटनी खुद एक अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं।"




राहुल गांधी की राजनीतिक-आर्थिक विचारधारा पंक्चर हो रही: सुधांशु त्रिवेदी
यह बात स्पष्ट है कि एक के बाद एक कांग्रेस नेताओं का पार्टी से मोहभंग हो रहा है, क्योंकि राहुल गांधी जो देश को समझाने की कोशिश कर रहे हैं उसे वह खुद ही नहीं समझ पा रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वल्लभ का पार्टी से इस्तीफा देना यह दर्शाता ह कि राहुल गांधी की राजनीतिक और आर्थिक विचारधारा पंक्चर हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed