फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Got Used to Different Type of Politics in the North and Coming to Kerala was very refreshing, says Rahul Gandhi

केरल में राहुल ने कहा- उत्तर और दक्षिण भारत की राजनीति अलग, मुझे 15 साल का अनुभव

Wed, 24 Feb 2021 01:40 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 24 Feb 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
Got Used to Different Type of Politics in the North and Coming to Kerala was very refreshing, says Rahul Gandhi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : PTI

केरल में विधानसभा से पहले अपनी पार्टी को मजबूती देने गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वयनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर भारत में उन्हें अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी और केरल आना उनके लिए नए तरह का अनुभव है क्योंकि यहां के लोग मुद्दों में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। उनके इस बयान जमकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे उत्तर भारत खासकर अमेठी का अपमान बताया है। 

विज्ञापन

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला के नेतृत्व में आयोजित ‘ऐश्वर्य यात्रा’ के समापन पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने केरल के लोगों से काफी कुछ सीखा है और यहां के लोगों की बुद्धिमतता को थोड़ा समझा है। उन्होंने कहा, ''पहले 15 साल मैं उत्तर भारत से सांसद रहा। इसलिए मुझे अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। मेरे लिए केरल आना नया अनुभव था। क्योंकि अचानक मैंने देखा कि लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं, सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि गहनता से उस पर विचार करते हैं।''
विज्ञापन


राहुल गांधी ने लोगों को बताया कि हाल ही में अमेरिका में छात्रों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि ‘केरल के लोग जैसी राजनीति करते हैं’ इसलिए उन्हें वहां जाना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैं अमेरिका में कुछ छात्रों से बातचीत कर रहा था और मैंने उन्हें बताया कि मुझे केरल जाना, वायनाड जाना बहुत पसंद है। यह सिर्फ लगाव नहीं है। निश्चित तौर पर लगाव तो है ही, लेकिन आप जिस तरह से राजनीति करते हैं (उसके कारण) नया अनुभव महसूस करता हूं। कांग्रेस नेता ने कहा, ''अगर मैं कहूं तो, आप जिस बुद्धिमानी के साथ राजनीति करते हैं। मेरे लिए यह सीखने वाला अनुभव और मजेदा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने बोला हमला 
अमेठी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे अमेठी की जनता का अपमान बताया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बंटवारे की राजनीति करार दिया।


उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र का 2004 से प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी ने 2019 में अमेठी और केरल के वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। वायनाड सीट से उन्हें जीत मिली लेकिन अमेठी पर उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed