फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google search list Most searched person in 2024 in Ambani Family news in hindi

Google Search List: नीता-मुकेश नहीं, 2024 में अंबानी परिवार के इस शख्स को सबसे ज्यादा किया गया सर्च

Wed, 25 Dec 2024 05:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Dec 2024 05:39 PM IST
सार

2024 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की जीत और अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ उनके अभियान की तस्वीरों को लेकर हुई चर्चा के कारण वे गूगल की सर्च लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Google search list Most searched person in 2024 in Ambani Family news in hindi
अंबानी परिवार - फोटो : PTI

विस्तार

2024 के समाप्त होने के साथ 2025 का आगमन होगा। नए साल को लेकर सभी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 2024 भले ही समाप्त हो जाएगा, लेकिन इस साल कुछ ऐसे कार्यक्रम हुए जो हमेशा याद रहेंगे। इनमें सबसे पहले भारत के नंबर-1 उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी है। अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट से की। इस शादी में देश-विदेश के हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। अंबानी परिवार से जुड़ने के साथ ही राधिका मर्चेंट गूगल की सर्च लिस्ट में छा गईं। वह गूगल की सर्च लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। अंबानी परिवार का एक सदस्य गूगल की सर्च लिस्ट में शामिल तो है, लेकिन इस लिस्ट में नंबर-1 पर कौन है, इसके बारे में यहां जानेंगे।
विज्ञापन



गूगल सर्च लिस्ट में टॉप पर कौन?
इस साल खेल से लेकर शादी समारोह तक अंबानी परिवार ने देश-विदेश के लोगों का ध्यान आकर्षित किया। लेकिन इस साल जिस शख्स का नाम सबसे ज्यादा गूगल में सर्च किया गया है, वह अंबानी परिवार नहीं है। गूगल की सर्च लिस्ट में शीर्ष पर रहने वाली हस्ती का नाम  हैं विनेश फोगाट। पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर विनेश फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी। उनकी ओलंपिक की यह यात्रा विवादों में रहा। सेमीफाइनल मुकाबले में 5-0 से जीतने के बाद वह फाइनल में नहीं पहुंच सकी। दरअसल, फाइनल मुकाबले से ठीक पहले उन्हें अपने भार वर्ग में 100 ग्राम अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसी के साथ उनका पदक जीतने का सपना टूट गया। 
विज्ञापन


चिराग पासवान ने भी लोगों का खींचा ध्यान
विनेश फोगाट के बाद गूगल की सर्च लिस्ट में दूसरे नंबर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इस साल राजनीतिक बदलावों के कारण उनकी प्रसिद्धि आंशिक रूप से बढ़ी। उनके बाद तीसरे स्थान पर दिवंगत नेता राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी जीत और अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ उनके अभियान की तस्वीरों को लेकर हुई चर्चा के कारण वे गूगल की सर्च लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed