फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 Prevention Google Doodle in Hindi: Google makes Doodle for telling people important of mask Put prevention for coronavirus also

COVID-19 prevention: गूगल ने डूडल बनाकर मास्क की अहमियत बताई, कोरोना से बचने के उपाय भी दिए

Wed, 16 Sep 2020 12:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 16 Sep 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
COVID-19 Prevention Google Doodle in Hindi: Google makes Doodle for telling people important of mask Put prevention for coronavirus also
गूगल डूडल - फोटो : Google

Google Doodle COVID-19 prevention: गूगल की तरफ से लोगों को संदेश देने और किसी को याद करने के लिए डूडल बनाए जाते हैं। गूगल अमूमन हर दिन किसी न किसी महान शख्सियत को याद करते हुए या लोगों को जागरूक करने के लिए डूडल बनाता है। गूगल के डूडल लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हैं। आज गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को मास्क की आवश्यकता को रेखांकित किया है। 

विज्ञापन


आज का डूडल मास्क को लेकर बनाया गया है, जिसमें लोगों के लिए मास्क कितना जरूरी है, इस बात की जानकारी दी गई है। इसके अलावा डूडल में कोरोना वायरस से बचने के निर्देश दिए गए हैं। डूडल में मास्क को लेकर संदेश दिया गया है, 'वियर ए मास्क, सेव लाइव्स (मास्क पहनिए, लोगों की जान बचाइए)।'
विज्ञापन



डूडल में कोरोना से बचने के लिए मास्क की जरूरत को लेकर जानकारी दी गई है, 'वियर ए फेस कवर (फेस कवर पहनें), वॉश योर हैंड्स (अपने हाथ धोएं), कीप ए सेफ डिस्टेंस (सुरक्षित दूरी बनाए रखें)।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, गूगल ने डूडल बनाकर कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद किया। गूगल ने अपने डूडल में डॉक्टरों, नर्सों, डिलिवरी स्टाफ, किसानों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, स्वच्छता कार्यकर्ताओं, किराने के कर्मचारियों और आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों को शामिल किया। 


डूडल उन डॉक्टरों और नर्सों के लिए बनाया गया, जो अपनी जान जोखिम में डाल कर कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। डूडल ने कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों और नर्सों उनकी सेवा के लिए धन्यवाद किया। डूडल ने उन लोगों को भी सम्मानित किया जो महामारी से लड़ने के लिए एक दूसरे की मदद करने सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed