{"_id":"5bff6144bdec224149216575","slug":"google-doodle-celebrates-birth-anniversary-of-famous-painter-bartolome-esteban-murillo","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का गूगल डूडल स्पेन के मशहूर चित्रकार मुरिलो के नाम, उनकी पेंटिंग में होती थी ये खास बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज का गूगल डूडल स्पेन के मशहूर चित्रकार मुरिलो के नाम, उनकी पेंटिंग में होती थी ये खास बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो
गूगल ने गुरुवार को अपना डूडल स्पेन के मशहूर चित्रकार बार्तालोम एस्टेबान मुरिलो को समर्पित किया है। गूगल आज (29 नवंबर) को उनकी 400वीं जयंती मना रहा है। उनका जन्म 31 दिसंबर साल 1617 को सविले शहर में हुआ था। वह अपनी धार्मिक पेंटिंग्स के लिए जाने जाते थे। डूडल में मुरिलो की सबसे मशहूर पेंटिंग्स में से एक 'टू विमेन एट अ विंडो' को दिखाया गया है। इस पेंटिंग को साल 1655-60 में बनाया गया था। वर्तमान में ये पेंटिंग अमेरिका के वाशिंगटन में नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट के संग्रहित है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इस पेंटिंग में दो महिलाएं दिख रही हैं। जिनमें से एक वृद्ध है जबकि दूसरी नौजवान है। पेंटिंग में दिख रहा है कि वृद्ध महिला खिड़की से बाहर का दृश्य देखते हुए हंस रही है और मुंह को कपड़े से ढका हुआ है। वहीं नौजवान महिला भी खिड़की से बाहर का नजारा देख रही है और उसकी आंखों में चमक है, वह बाहर के वातावरण में शामिल होना चाहती है।
मुरिलो ने पेंटिंग बनाने की कला अपने अंकल से सीखी थी। उनकी मशहूर पेंटिंग हैं सोल्ट इमैक्युलेट कन्सेप्शन और विजन ऑफ सेंट एंथनी। 3 अप्रैल साल 1682 को 64 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी अधिकतर पेंटिंग सेंट पीटर्सबर्ग के म्यूजियम में रखी हुई हैं।
एक सामान्य परिवार में जन्मे मुरिलो की साल 1640 में शादी हो गई थी। माना जाता है कि उनकी पत्नी एक समृद्ध परिवार से थी। गूगल डूडल पर दिख रही मुरिलो की पेंटिंग पर क्लिक करने से उनसे जुड़ी कहानियों का पेज खुला जाएगा।