फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google Doodle celebrates 50 years of Apollo moon mission

नासा के चंद्रमा मिशन के 50 साल पूरे, गूगल ने बनाया शानदार डूडल

Fri, 19 Jul 2019 10:22 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 19 Jul 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Google Doodle celebrates 50 years of Apollo moon mission
गूगल डूडल - फोटो : google.com

गूगल हर खास मौके पर डूडल बनाकर उस दिन का जश्न मनाता है। ऐसे ही गूगल ने 19 जुलाई, 2019 को चांद पर नासा के अपोलो 11 मिशन के 50 साल पूरे होने पर खास डूडल बनाया है। इसके लिए गूगल ने एक एनिमेटिड डूडल तैयार किया है, जिसमें एक अंतरिक्ष यात्री को चांद पर उतरते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


इस तस्वीर पर क्लिक करते ही एक वीडियो दिखेगी, जिसमें इस मिशन की पूरी जानकारी दी गई है। बता दें 16 जुलाई, 1969 को अमेरिका के इस मिशन को लॉन्च किया गया था। 20 जुलाई को नील आर्मस्ट्रॉन्ग चांद की सतह पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए थे। 
विज्ञापन


इस मिशन को मानव इतिहास की सबसे लंबी छलांग माना जाता है। नील के बाद चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति बज एल्ड्रिन थे। गुरुवार को इसी खास पल को सिएलट फ्लाइट म्यूजियम में रिक्रिएट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद पर कदम रखने के बाद नील ने कुछ खास शब्द कहे थे। उन्होंने कहा था कि ये इंसान का एक छोटा सा कदम है और मानवता की लंबी छलांग है। अपोलो के कुल 11 मिशन हुए थे, जिसमें 33 अंतरिक्ष यात्री गए थे। जिनमें से 27 चांद तक पहुंचे। इनमें से 24 ने चांद का चक्कर लगाया था। लेकिन केवल 12 ही ऐसे थे, जिन्होंने चांद की सतह पर कदम रखा।


इस खास और पहले अंतरिक्ष मिशन से चार लाख लोग जुड़े थे और इसे 53 करोड़ लोगों ने लाइव देखा था। नासा ने इस बात का अनुमान लगाया है कि मिशन से चार लाख लोग जुड़े थे, जिनमें अंतरिक्ष यात्रियों के अलावा, मिशन कंट्रोलर, कैटरर, इंजीनियर, ठेकेदार से लेकर वैज्ञानिक, नर्स, डॉक्टर और गणितज्ञ शामिल थे। मिशन को लाइव देखने वाले लोगों की वो संख्या उस वक्त की करीब 15 फीसदी आबादी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed