{"_id":"5ae7de444f1c1b60098b77d8","slug":"google-creates-doodle-on-international-labour-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मजदूर दिवस' पर गूगल ने बनाया डूडल, जानें क्या है इस दिन का इतिहास ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'मजदूर दिवस' पर गूगल ने बनाया डूडल, जानें क्या है इस दिन का इतिहास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 May 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 मई को दुनिया के कैलेंडर में खास दिन होता है क्योंकि पूरी दुनिया इसे मजदूर दिवस (लेबर डे) के रूप में मनाती है। गूगल ने डूडल बनाकर इस दिन को और भी यादगार बना दिया है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि दुनिया भर के मजदूरों ने अनिश्चित काम के घंटों को आज के ही दिन 8 घंटों में तब्दील किया था। आज के दिन कई कंपनियों में छुट्टी रहती है।
विज्ञापन
विश्व के लगभग 80 देश आज के दिन लेबर डे मनाते हैं और यह उनका नेशनल हॉलीडे होता है। आपको बता दें कि इस दिन की शुरुआत अमेरिका के मजदूर संघों की पहल से हुई थी। मजदूर संघों ने यह तय किया था कि वे दिन में 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगे और अपनी यह बात मनवाने के लिए उन्होंने हड़ताल की।
विज्ञापन
मजदूर संगठनों की हड़ताल के दौरान शिकागो की हेमार्केट में एक बम धमाका हुआ जिसकी वजह से पुलिस ने गोली चला दी। गोलीबारी में कई मजदूरों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। इस घटना के बाद 1889 में यह ऐलान किया गया कि इस गोलीबारी में मारे गए निर्दोष लोगों की याद में 1 मई को इंटरनेशनल लेबर डे मनाया जाएगा और इस दिन सभी श्रमिकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
हालांकि भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1923 में हुई थी। लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने चेन्ने में इसकी शुरुआत की थी। उस दौर में इसे मद्रास दिवस के रूप में मनाया जाता था।