फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2 goods trains derail in J'khand's Seraikela-Kharswan, train services affected

Goods Train Derail: झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दो मालगाड़ियां पटरी से उतरीं; रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

Sat, 09 Aug 2025 09:41 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 09 Aug 2025 09:41 AM IST
सार

सरायकेला जिले के चांडिल में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां शनिवार की सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के डिब्बे बगल के ट्रैक पर आ गए, जिनसे दूसरी मालगाड़ी टकरा गई। हादसा आद्रा रेल मंडल के चांडिल जंक्शन स्टेशन के पास हुआ। 

विज्ञापन
2 goods trains derail in J'khand's Seraikela-Kharswan, train services affected
Good Train Derails - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल स्टेशन के पास शनिवार तड़के दो मालगाड़ियों के 20 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर सेक्शन के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मामले से जुड़े अधिकारी ने पहले कहा था कि एक मालगाड़ी पटरी से उतरी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आद्रा मंडल) विकास कुमार ने बताया कि पटरी से उतरने के कारण चांडिल से अप और डाउन दोनों ट्रैक पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरम्मत का काम चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आयरन ओर लदी एक मालगाड़ी टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही थी। चांडिल स्टेशन पार करने के बाद मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के कई डब्बे बगल वाले ट्रैक पर आ गए। इस वजह से विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी उन डिब्बों से टकरा गई। दूसरी मालगाड़ी के भी कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा किस वजह से हुआ? रेलवे ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

2 goods trains derail in J'khand's Seraikela-Kharswan, train services affected
Good Train Derails - फोटो : PTI

मरम्मत का काम चल रहा
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आद्रा मंडल) विकास कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारण चांडिल से अप और डाउन दोनों ट्रैक पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरम्मत का काम चल रहा है।

2 goods trains derail in J'khand's Seraikela-Kharswan, train services affected
मालगाड़ी के क्षतिग्रस्त डिब्बे - फोटो : PTI

कई ट्रेनें रद्द
रेलवे के एक बयान में कहा गया है कि पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा-कटिहार एक्सप्रेस (अप और डाउन), टाटा-आरा एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रहेंगी। भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (संबलपुर होकर) को झारसगुड़ा-राउरकेला-नुआगांव-हटिया-बोकारो स्टील सिटी-राजाबेरा के रास्ते डायवर्ट किया गया है, जबकि भुवनेश्वर-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को हिजिली-मोदीनगर-आद्रा-भोजुडीह-गोमोह के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। टाटा-आसनसोल और टाटा-हटिया सहित तीन यात्री मेमू ट्रेनें आज रद्द रहेंगी। चांडिल-कांद्रा के बीच फंसी एलटीटी-हावड़ा एक्सप्रेस को बीच में ही रोका गया है और टाटा-खड़गपुर-हावड़ा के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed