फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good news of october 16 it is about Ayushman Scheme Debit and Credit Card udhan scheme

खुशखबरः अब इलाज के लिए नहीं पड़ेगा भटकना समेत वो प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Tue, 16 Oct 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Good news of october 16 it is about Ayushman Scheme Debit and Credit Card udhan scheme

आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अब पात्रों के घर तक पहुंचेगी। गोल्डन कार्ड के लिए भटक रहे लाभार्थियों के घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ‘पर्चा कार्ड’ देंगे, जो गोल्डन कार्ड की तरह ही स्वास्थ्य सेवा के लिए मान्य होगा। इसमें परिवार के मुखिया समेत परिवार के पांच सदस्यों का विवरण दर्ज है। पर्चा कार्ड लाभार्थियों तक पहुंच रहे हैं या नहीं, सरकार इसकी भी मॉनीटरिंग करेगी। इसके लिए आवंटित गांव के लाभार्थियों के पत्रों का बंडल प्राप्त करने के बाद आशा बहुओं द्वारा टोल फ्री नंबर 1800111565 अथवा 14555 पर कॉल किया जाएगा। लापरवाही न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग टीम भी निगरानी करेगी।

विज्ञापन

आरबीआई ने आम जनता को दी राहत

भारतीय रिजर्व बैंक ने कंपनियों को राहत देने के बजाए आम जनता को बड़ी राहत दी है। जिसके चलते फिलहाल 90 करोड़ से अधिक डेबिट व क्रेडिट कार्ड के बंद होने का खतरा टल गया है। हालांकि आरबीआई ने विदेशी कार्ड पेमेंट गेटवे कंपनियों पर कुछ बंदिशें लगाई हैं और इस संबंध में कुछ दिशा-निर्देश भी दे सकता है।

बता दें कि RBI ने इस साल के शुरू में देश में काम कर रहीं विदेशी कंपनियों को भारत में डाटा स्टोर करने का आदेश दिया था। इस आदेश में कहा गया था कि इन कंपनियों को आगामी 15 अक्टूबर तक इस आदेश का पालन करना है। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया। आशंका थी कि RBI ने अपना फैसला नहीं बदला तो त्योहारी सीजन में लोगों को खरीदारी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फेस्टिव सीजन में 90 करोड़ से अधिक डेबिट व क्रेडिट कार्ड के बंद होने का खतरा फिलहाल टल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 देहरादून और दिल्ली के लिए शुरू होगी उड़ानें

अगली अच्छी खबर ये है कि केंद्र सरकार की 'उड़ान' योजना के तहत पिथौरागढ़ के बाद दूसरे चरण में अल्मोड़ा से भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अल्मोड़ा में दो हेलीपोर्ट मंजूर हो गए हैं जिनका निर्माण जल्द ही हो जाएगा और आने वाली गर्मियों के सीजन तक अल्मोड़ा से हल्द्वानी, देहरादून और दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। बीते आठ अक्टूबर को पिथौरागढ़ से दून के बीच हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब उड्डयन विभाग दूसरे चरण में अल्मोड़ा, रामनगर और हल्द्वानी से भी हवाई सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन

फेसबुक यूजर्स के लिए खुशखबरी

एक लंबा इंतजार करवाने के बाद फेसबुक ने अब मैसेंजर में भी मैसेज को डिलीट करने का फीचर देने की तैयारी कर ली है। फेसबुक मैसेंजर में मैसेज को डिलीट करने वाले फीचर का स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। दूसरे शब्दों में कहें तो व्हाट्सऐप की तरह अब आप फेसबुक मैसेंजर में भेजे गए मैसेज को भी डिलीट कर सकेंगे। फेसबुक के इस फीचर के आने के बाद भेजने और प्राप्त करने वाले दोनों यूजर के ऐप से मैसेज डिलीट हो जाएंगे। फेसबुक मैसेंजर के इस फीचर की जानकारी इसी साल अप्रैल में जाने-माने टिप्स्टर जेन मंचून वोंग ने दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed