फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good news for youngsters, online portal for apprenticeship

युवाओं के लिए अच्छी खबर, अप्रेंटिसशिप के लिए आएगा ऑनलाइन पोर्टल

Thu, 26 Apr 2018 01:19 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
Good news for youngsters, online portal for apprenticeship
फाइल फोटो
अप्रेंटिसशिप की राह देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। कौशल विकास मंत्रालय (स्किल डेवलेपमेंट) एक ऐसा पोर्टल लाने वाला है, जिसमें उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स आईटीआई ट्रेनिंग सेंटर्स की मान्यता को ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


27 अप्रैल को दिल्ली के विज्ञान भवन में सभी राज्यों के कौशल विकास मंत्रियों की एक कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। इस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे। कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों के कौशल विकास मंत्री एवं सेक्रेटरी भी हिस्सा लेंगे। कॉन्फ्रेंस में कौशल विकास मंत्रालय नेशनल स्किल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन के सहयोग से एक पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें अप्रेंटिस करने वाले उम्मीवार अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सरकार इनका ऑनलाइन डाटाबेस बनाने की तैयारी कर रही है। साथ ही, इस पोर्टल में आईटीआई ट्रेनिंग सेंटर्स की मान्यता भी ऑनलाइन चेक करने के अलावा उनका मूल्यांकन भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस में माओवादी हिंसा से प्रभावित जिलों में आत्मसमपर्ण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकारों के अधिकारियों के जरिए ट्रेनिंग पूरी होने के प्रमाण पत्र भी सौंपे जाएंगे। कौशल विकास मंत्रालय के सहयोग से छत्तीसगढ़, झारखंड समेत 9 राज्यों में आत्मसमपर्ण करने वाले नक्सलियों की मुख्यधारा में वापसी के लिए कई ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सरकार की योजना के मुताबिक माओवादी हिंसा से प्रभावित 47 जिलों में 47 आईटीआई और 64 कौशल विकास केन्द्र खोले जाने हैं। अकेले छत्तीसगढ़ में ही 9 आईटीआई के साथ 14 कौशल विकास केन्द्र खोले जा चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिवसीय स्टेट मिनिस्टर्स कॉन्फ्रेंस में कौशल विकास मंत्रालय एनएबीएच (नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) के सहयोग से बनाए नए नियमों से भी पर्दा उठाएगा। इसके साथ ही इस दौरान कौशल विकास मंत्रालय आईटीआई में नए कोर्सेज की शुरुआत के लिए नए समझौतों का भी आदान प्रदान करेगा।


क्या है अप्रेंटिस

अप्रेंटिस का अर्थ होता है प्रशिक्षु। 1961 में भारत में प्रशिक्षु अधिनियम बनाया गया था। अप्रेंटिसशिप एक प्रकार की ट्रेनिंग प्रक्रिया होती है, उम्मीदवार उद्यौगिक पर्यवेक्षण के तहत ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण (ओजेटी) और कक्षा संबंधित निर्देश दोनों का ज्ञान प्राप्त करता है। अप्रेंटिसशिप 1 या 1.5 साल की कुशलता और योग्यता की ट्रेनिंग होती है, इसमें प्रशिक्षु को कुछ रूपये भी दिए जाते हैं। आईटीआई के उम्मीदवार सबसे ज्यादा अप्रेंटिस जॉब चुनते हैं। हर साल रेलवे, ONGC, आईओसीएल, आर्डिनेंस, PSU जैसे HAL, BEL आदि में आईटीआई फिटर, आईटीआई वेल्डर, इलेक्ट्रिशन, आदि के लिए अप्रेंटिस भर्ती निकलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed