फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good News : For The First Time Since COVID19 Outbreak, Zero Positive Cases Reported In Mumbais Dharavi, Today

महाराष्ट्र: धारावी से अच्छी खबर, आज पहली बार कोरोना का आंकड़ा शून्य

Fri, 25 Dec 2020 06:33 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 25 Dec 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Good News : For The First Time Since COVID19 Outbreak, Zero Positive Cases Reported In Mumbais Dharavi, Today
corona shimla - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी ‘हाट स्पाट’ बनी हुई थी। वहीं अब कोरोना संक्रमण को लेकर मुंबई और धारावी दोनों ही सामान्य होने की राह पर लौट रही है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुक्रवार को एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को पहली बार कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।
 

धारावी में कोविड से लड़ने के लिए अपनाए गए ‘4-टी माडल’ (ट्रेसिंग, ट्रैकिंग, टेस्टिंग और ट्रीटिंग) की  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी प्रशंसा कर चुका है। अप्रैल-मई में यहां कोविड मामलों में हुई अचानक बढ़ोतरी ने मुंबई महानगरपालिका प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी थीं, लेकिन पिछले 19 दिनों से यहां कोविड मरीजों की संख्या सिंगल डिजिट में चल रही है। सक्रिय मामले भी सिर्फ 10 हैं इस समय। इस प्रकार सामान्य हो रही धारावी एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन

 

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2.81 लाख : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। देश में वर्तमान में 2,81,919 मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कुल संक्रमितों का महज 2.78 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी 
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 28 दिनों से नए मामलों की तुलना में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 23,067 मामले आए और 24,661 लोग ठीक हुए। मंत्रालय ने कहा कि भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमण के सबसे कम 7,352 मामले हैं जबकि वैश्विक स्तर पर प्रति 10 लाख आबादी पर 9,931 मामले हैं। देश में अब तक 97,17,834 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से ठीक होने वालों में 75.86 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थे।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 336 और लोगों की मौत हो गई। इनमें से 81.55 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थे। वहीं संक्रमण के 77.38 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थे। मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में 89 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में 37 लोगों की और पश्चिम बंगाल में 32 लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed