फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   golden baba with thirteen kilogram gold

साढ़े 13 किलो सोना पहनकर कांवड़ लाए गोल्डन बाबा

Thu, 28 Jul 2016 04:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीपुरम (मेरठ)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीपुरम (मेरठ) Updated Thu, 28 Jul 2016 04:17 AM IST
विज्ञापन
golden baba with thirteen kilogram gold

हाईवे से बुधवार को गोल्ड बाबा गुजरे तो उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई बाबा की एक झलक पाने को बेताब दिखा। इस बार साढ़े 13 किलो सोना पहनकर बाबा कांवड़ लाए हैं। 30 निजी सुरक्षाकर्मी और 350 कांवड़ियों के दल के साथ वह बम-बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आखिरी सांस तक कांवड़ लाऊंगा।

विज्ञापन


गोल्डन बाबा की यह 24वीं कांवड़ है। मंगलवार देर रात संगीनों के साए में मुजफ्फरनगर पुलिस ने बाबा को सकौती में छोड़ा। सकौती में रात्रि विश्राम के बाद वह अपने साथियों के साथ हाईवे पर दशरपुर गांव के सामने पहुंचे तो बाबा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बातचीत में गोल्डन बाबा (सुधीर कुमार) ने बताया कि कांवड़ यात्रा का राष्ट्रीयकरण हो रहा है।
विज्ञापन


यात्रा में बजने वाले देश भक्ति गीतों के साथ 90 प्रतिशत कांवड़ों पर लगा तिरंगा इसका प्रतीक है। शिव की आराधना के साथ देशभक्ति का जज्बा बढ़ता जा रहा है, यह अच्छा संकेत है। बाबा के हाथों में मोटी अंगूठी के अलावा गले में चेन और लॉकेट है। यात्रा पूरी तरह से हाईटेक है। लग्जरी गाड़ी बाबा के साथ चल रही हैं। कांवड़ यात्रा के साथ-साथ अब हरिद्वार के जूना अखाड़ा से भी जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया था। गोल्डन बाबा ने बताया कि वह सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर लगे किसी भी शिविर में प्रसाद ग्रहण नहीं करते हैं। उनके काफिले में रसोई स्टाफ से लेकर बारिश में रुकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से बना तंबू है। उनके काफिले में एंबुलेंस भी है। पहली यात्रा में वह पांच किलो सोने के गहने पहनकर कांवड़ लाए थे।

काफिले में थीं ये गाड़ियां

golden baba with thirteen kilogram gold

बाबा के काफिले में 2 स्कार्पियो, 2 इनोवा, 2 क्वालिस, 2 फॉरच्यूनर, 3 ट्रक बडे़, 5 टेंपू, 1 एंबुलेंस और चार छोटे हाथी शामिल हैं। 
 
ये है खास 
24वीं कांवड़ लाए हैं इस बार। 
13.5 किलो सोना पहन रखा है।  
11 किलो सोना पिछले साल पहना था। 
21 गाड़ियों का काफिला 
30 निजी सुरक्षा कर्मी 
350 कांवड़ियों की फौज
 
बेकाबू हुई भीड़, कड़ी रही सुरक्षा 
गोल्डन बाबा की सुरक्षा कड़ी रही। उन्हें देखने और फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ लग गई। मोदीपुरम, दौराला पुलिस ने कडे़ सुरक्षा घेरे के बीच बाबा के काफिले को निकाला। पुलिस ने किसी को भी उसके पास तक आने नहीं दिया। फॉरच्यूनर गाड़ी पर चढ़कर बाबा डांस करते हुए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed