फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Golden age of Air India lies ahead proud to welcome it back into Tata family says TATA Sons Chairman N Chandrasekaran news and updates

टाटा संस: चेयरमैन चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए लिखी चिट्ठी, जानें पहले संदेश में क्या कहा...

Thu, 27 Jan 2022 07:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 27 Jan 2022 07:33 PM IST
सार

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने चिट्ठी में कहा, "बाकी लोगों की तरह ही मैं भी एयर इंडिया के सुनहरे इतिहास की कहानियों को याद करता हूं। अब हमारे लिए ये आगे देखने का समय है।"

विज्ञापन
Golden age of Air India lies ahead proud to welcome it back into Tata family says TATA Sons Chairman N Chandrasekaran news and updates
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (बाएं) ने एयर इंडिया के कर्मियों के लिए संदेश जारी किया। - फोटो : Social Media

विस्तार

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि टाटा समूह एयर इंडिया को विश्वस्तरीय एयरलाइन बनाने को प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार ने आज ही टाटा को इस सरकारी एयरलाइन का स्वामित्व सौंपा है। चंद्रशेखरन ने इसके बाद ही एयर इंडिया के कर्मचारियों का स्वागत किया और कहा कि टाटा समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुधारों को लेकर प्रतिबद्धता और भारत की उद्यमी भावना में भरोसे को लेकर पूरी तरह परिचित है। ऐतिहासिक बदलाव इसी कारण से संभव हो पाया है।
विज्ञापन


चंद्रशेखरन ने चिट्ठी में कहा, ‘‘हम एयर इंडिया को टाटा समूह में वापस पाकर उत्साहित हैं और इसे वैश्विक स्तर की एयरलाइन बनाने को पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मैं एयर इंडिया के सभी कर्मचारियों का हमारे समूह में पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत करता हूं। मैं सभी के साथ मिलकर काम करने के लिए बेताब हूं। पूरा देश देखना चाहता है कि हम साथ में क्या उपलब्धियां हासिल करेंगे।’’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'लोगों की जुबान पर एक ही शब्द- घर वापसी'
उन्होंने कहा, "जबसे एयर इंडिया के टाटा के पास वापस आने का एलान हुआ है, तबसे लोगों की जुबान पर एक ही शब्द है: 'घर वापसी'। इतने सालों बाद एयर इंडिया का टाटा परिवार में स्वागत करते हुए हमें गर्व हो रहा है।" चंद्रशेखरन ने आगे कहा, "बाकी लोगों की तरह ही मैं भी एयर इंडिया के सुनहरे इतिहास की कहानियों को याद करता हूं। एयर इंडिया के साथ मेरी पहली फ्लाइट दिसंबर 1986 में हुई थी और मैं कभी नहीं भूल सकता कि तब इस एयरलाइन में बैठकर उड़ान भरने के बाद मुझे कितना स्पेशल महसूस हुआ था। उन्होंने कहा कि हमारी यादें काफी अच्छी हैं और अब ये आगे देखने का समय है।"

'एयरलाइन को खड़ा करने के लिए हमें भविष्य की ओर देखना होगा'
चंद्रशेखरन ने एयरलाइन के भविष्य को लेकर कहा, "आज एक नई शुरुआत है। पूरे देश की नजरें हम पर हैं। वे देखना चाहते हैं कि हम साथ में क्या उपलब्धियां हासिल करते हैं। इस एयरलाइन को देश के खातिर खड़ा करने के लिए हमें अब भविष्य में देखना होगा। हमें एयर इंडिया के साथ काम करने और इस राष्ट्रीय एयरलाइन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मेहनत करनी होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed