फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gold Rate Hike Why is buying gold and silver tension in wedding season Know reason behind this

Gold Rate Hike: शादियों के सीजन में क्यों सोना-चांदी खरीदना बना टेंशन?, जाने अचानक आई इस तेजी की वजह

Fri, 22 Nov 2024 03:40 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 03:40 PM IST
सार

Gold  Price Hike:  दरअसल, सोना और चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय होते हैं। दीपावली से पहले देश में सोना (24 कैरेट) भारतीय बाजार में 82000 रुपये प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन अमेरिका के चुनाव परिणाम ने बाजार का रुख पलट दिया।

विज्ञापन
Gold Rate Hike Why is buying gold and silver tension in wedding season Know reason behind this
सोने की कीमतों में उछाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में त्योहारी सीजन खत्म होने के साथ ही सोना और चांदी के दाम घटने लगे थे। गिरते दाम से उन परिवारों में खुशी का माहौल था जहां शादियां होने है। जबकि दूसरी तरफ बाजार के कारोबारी भी खुशी थे कि शादियों के सीजन में सोना-चांदी के घटे दामों से गहनों की खरीदी को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन सराफा बाजार के साथ ही शादियों की खरीदारी के लिए निकले लोगों को रूस-अमेरिका के रुख ने झटका दे दिया है। युक्रेन से आ रही खबरों ने सोने के दाम को यू टर्न लेने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में भारतीय कारोबारियों के साथ सोने खरीदने वालों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन


दरअसल, सोना और चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय होते हैं। दीपावली से पहले देश में सोना (24 कैरेट) भारतीय बाजार में 82000 रुपये प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन अमेरिका के चुनाव परिणाम ने बाजार का रुख पलट दिया। इससे सोने के साथ चांदी के दाम भी घटने लगे। ऐसे में सराफा बाजार को उम्मीद थी कि दिसंबर के साथ बाद नए साल में दाम घटेंगे। इससे खरीदार भी खुश थे। लेकिन पिछले चार दिनों से बाजार में अचानक तेजी आने लगी है। 22 नवंबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 77 हजार 406 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 21 नवंबर 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 474 रुपये ज्यादा तेजी देखी गई है।
विज्ञापन


इसलिए आई अचानक तेजी
आल इंडिया सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि, सोने को संकट की स्थिति में सुरक्षित निवेश का माध्यम माना जाता है। जब अर्थव्यवस्था पर संकट या अनिश्चितता दिखती है तो देश-विदेश के निवेशक सोने में निवेश बढ़ा देते हैं। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने लगती है और चांदी पर भी असर दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में चुनाव परिणाम आते ही भारत समेत वैश्विक बाजार मान रहे थे कि नए राष्ट्रपति ट्रंप कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो युद्ध खत्म करेंगे। ऐसे में सोना-चांदी सस्ता होने लगा था। लेकिन 18 नवंबर से इजरायल-हिजबुल्लाह और फिर रूस-यूक्रेन युद्ध में तनाव बढ़ा है। इसके बाद अमेरिकी सरकार ने अपनी मिसाइलों के रूस के खिलाफ इस्तेमाल की यूक्रेन को छूट दे दी। जिससे बाजार की परिस्थितियां बदल गई है। हालांकि  लेकिन सोने चांदी के दामों में नए साल में कमी आने की पूरी संभावना है। क्योंकि 20 जनवरी के बाद बाइडन की जगह ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएंगे। माना जा रहा है कि वे युद्ध पर मौजूदा रुख के उलट निर्णय लेकर लड़ाई खत्म करवा सकते हैं।


9.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी हुआ महंगा
हालांकि, गुरुवार को चांदी 93,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर स्थिर रही। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के साथ ही आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 1400 रुपये प्रति की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद इसका भाव 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गिरावट के साथ 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed