{"_id":"656a862e7c3d6276ad0d8a65","slug":"gold-becomes-costlier-by-rs-100-silver-reaches-near-rs-80-000-business-news-in-hindi-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Business News: सोना 100 रुपये महंगा, चांदी 80000 के करीब पहुंची, पढ़ें व्यापार की अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Business News: सोना 100 रुपये महंगा, चांदी 80000 के करीब पहुंची, पढ़ें व्यापार की अहम खबरें
Sat, 02 Dec 2023 06:49 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sat, 02 Dec 2023 06:49 AM IST
सार
अर्थव्यवस्था के बेहतर आंकड़े और घरेलू बाजार में विदेशी निवेशकों के सकारात्मक रुख से शुक्रवार को निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स भी 492.75 अंक उछलकर 67,481.19 पर बंद हुआ। यह 18 सितंबर, 2023 के बाद इसका 11 सप्ताह का उच्च स्तर है।
विज्ञापन
व्यापार समाचार
- फोटो : Social Media
विस्तार
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 100 रुपये महंगा होकर 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 500 रुपये महंगी होकर 80,000 के करीब पहुंच गई और 79,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 2,042 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 25.30 डॉलर प्रति औंस रही।
सेबी ने सत्यम के राजू सहित पांच लोगों से मांगे 624 करोड़
नई दिल्ली। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने 14 साल पुराने सत्यम कंप्यूटर सर्विसेस मामले में कंपनी के मालिक बी रामलिंगा राजू और चार अन्य से 624 करोड़ रुपये जमा कराने को कहा है। यह रकम इन लोगों ने गैरकानूनी तरीके से कमाए थे। 96 पेज के आदेश में सेबी ने रामलिंगा राजू, रामा राजू, बी सूर्यनारायण राजू, वी श्रीनिवास, जी रामकृष्ण और एसआरएसआर होल्डिंग्स को यह निर्देश दिया है। सेबी ने इसके साथ ही राजू और रामा राजू को प्रतिभूति बाजारों से लगभग पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि, यह निर्देश दोनों व्यक्तियों की ओर से दायर लंबित अपीलों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन होंगे।
सत्यम घोटाला 7 जनवरी, 2009 को उजागर हुआ था। उस समय राजू कंपनी के चेयरमैन थे। उन्होंने कंपनी के खातों में गड़बड़ी कर अवैध कमाई की। जनवरी, 2001 से दिसंबर, 2008 तक अन्य लोगों ने शेयरों में वित्तीय विवरणों के आधार पर खरीद बिक्री कर अरबों रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
43,000 छोटी कंपनियों को 700 करोड़ का रिफंड
सरकार ने विवाद से विश्वास योजना के तहत 43,904 सूक्ष्म, लघु एवं मझोली (एमएसएमई) कंपनियों को 700 करोड़ रुपये का रिफंड दिया है। योजना को 2023-24 के बजट में लाया गया था। 17 अप्रैल को खुली इस योजना के लिए आवेदन करने की तारीख 31 जुलाई थी। वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा, 4,000 कंपनियों के दावों पर फैसला बाकी है।
निफ्टी का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 493 अंक उछलकर 11 सप्ताह के शीर्ष पर
अर्थव्यवस्था के बेहतर आंकड़े और घरेलू बाजार में विदेशी निवेशकों के सकारात्मक रुख से शुक्रवार को निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स भी 492.75 अंक उछलकर 67,481.19 पर बंद हुआ। यह 18 सितंबर, 2023 के बाद इसका 11 सप्ताह का उच्च स्तर है। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 575.89 अंक तक उछल गया था। निफ्टी 134.75 अंक चढ़कर 20,267.90 के सार्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन में निफ्टी ने 20,291.55 के रिकॉर्ड स्तर को भी छुआ। सेंसेक्स की 30 में 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। आईटीसी सर्वाधिक 3.28 फीसदी लाभ में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,589.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की बाजार पूंजी 2.07 लाख करोड़ बढ़कर रिकॉर्ड 337.67 लाख करोड़ पहुंच गई। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 1,511 अंक चढ़ गया। निफ्टी में 473.2 अंक की बढ़त।
बॉन्ड में विदेशी निवेश 6 साल के उच्च स्तर पर
भारतीय बॉन्ड में विदेशी निवेश 6 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। जेपी मॉर्गन अपने उभरते बाजार इंडेक्स में अगले साल भारतीय बॉन्ड को शामिल करेगा। इस उम्मीद में निवेशक और ट्रेजरी अधिकारी लगातार बॉन्ड खरीद रहे हैं।
विदेशी निवेशकों ने नवंबर में शुद्ध रूप से 127.2 अरब रुपये का निवेश किया है। इसमें से 96.6 अरब उन प्रतिभूतियों में लगाए गए हैं, जो जेपी मॉर्गन के इंडेक्स में शामिल होंगी। जेपी मॉर्गन में बॉन्ड के शामिल होने से भारत में 25 अरब डॉलर का निवेश आ सकता है।
07 फीसदी रहेगी भारत की वृद्धि दर: सान्याल
प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा, चालू वित्त वर्ष में विकास दर करीब 7 फीसदी रहेगी। उन्होंने कहा, बेतुके आंकड़ों के आधार पर वैश्विक निष्कर्षों का मुकाबला करने की जरूरत है। केयरएज जल्द ही संप्रभु रेटिंग प्रकाशित करना शुरू करेगी। उधर, नोमुरा ने चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर को 5.9 से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया है।
आईपीओ : शेयर नहीं मिले तो तीन दिन में वापस मिलेंगे पैसे
आईपीओ में पैसा लगाने के बाद शेयर नहीं मिला, तो तीन दिन में पैसे खाते में वापस आ जाएंगे। सेबी ने एक दिसंबर से नियम लागू कर दिया है। आईपीओ लाने वाली कंपनियों को सुनिश्चित करना होगा कि इश्यू बंद होने के 3 दिन में शेयरों की लिस्टिंग कराएं। पुराने नियम में किसी आईपीओ में शेयर नहीं मिलने पर निवेशकों को छह दिन तक पैसे का इंतजार करना होता था। इस बीच, दूसरा आईपीओ आने पर निवेशक पैसे नहीं लगा पाते थे।