फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Shiv Sena seeks reduction in duty hours of women police staff on lines of Maharashtra

मांग: 'कम किए जाएं महिला पुलिसकर्मियों की नौकरी के घंटे' गोवा शिवसेना ने कहा- लागू करें महाराष्ट्र जैसा नियम

Sat, 25 Sep 2021 05:42 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: कुमार संभव Updated Sat, 25 Sep 2021 05:42 PM IST
सार

अगले विधानसभा चुनाव के बाद अगर शिवसेना सत्ता में आती है तो सबसे पहला फैसला महिला पुलिसकर्मियों की नौकरी के घंटे कम करने का लिया जाएगा। बता दें कि शिवसेना के इस एलान के बाद गोवा में सियासत गरमा गई है।

विज्ञापन
Goa Shiv Sena seeks reduction in duty hours of women police staff on lines of Maharashtra
महिला पुलिसकर्मी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

गोवा शिवसेना ने शनिवार को राज्य में महाराष्ट्र जैसा नियम लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों की नौकरी के घंटे 12 से घटाकर आठ किए जाने चाहिए। यह जानकारी शिवसेना की गोवा इकाई की प्रवक्ता राखी प्रभुदेसाई ने दी। 

विज्ञापन


'गोवा में महाराष्ट्र जैसे हालात'
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से पुलिस सेवा में तैनात हजारों महिलाओं को राहत मिली है। गोवा में भी हालात महाराष्ट्र जैसे हैं। इसके बावजूद महिला पुलिसकर्मियों और कनिष्ठ कर्मचारियों को ओवरटाइम करना पड़ता है, जिसका असर उनके निजी जीवन पर पड़ता है। 
विज्ञापन


शिवसेना ने कही यह बात
उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद अगर शिवसेना सत्ता में आती है तो सबसे पहला फैसला महिला पुलिसकर्मियों की नौकरी के घंटे कम करने का लिया जाएगा। बता दें कि शिवसेना के इस एलान के बाद गोवा में सियासत गरमा गई है। इसके बाद तरह-तरह की राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके तहत राजनीतिक दल लगातार बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed